यूटिलिटी

Railway Passengers Benefit: ट्रेन हादसा होने पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक मुआवजा, जानिए डिटेल

Railway Passengers Benefit: भारत में यात्रा करने के लिए ट्रेनें सबसे सुविधाजनक और किफायती साधन माना जाता हैं.  भारतीय रेलवे अन्य सुविधाओं के अलावा लोगों को यात्रा बीमा भी प्रदान करता है जो ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते समय इसका विकल्प चुनते हैं.

यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को मिलती है. IRCTC वेबसाइट पर वेब पेज पर ‘यात्रा बीमा’ (Travel Insurance) विकल्प पर जाकर आप टिकट बुक करते समय आप इस स्कीम का लाभ ले सकते है.

10 लाख रुपए तक का बीमा कवर

इस सुविधा में IRCTC अपने यात्रियों को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर देती है, वह भी 1 रुपए से कम की लागत पर दी जाती है. इसका लाभ उठाने के लिए यात्रियों को विकल्प पर क्लिक करना होगा और टिकट बुक करते समय कुछ विवरण भी भरना होगा. ये उपाय भारतीय रेलवे की ट्रेनों में यात्रा करते समय होने वाली किसी भी घटना के खिलाफ बीमा से कवर करा सकता है.

ट्रेन यात्रा बीमा डिटेल्स

IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए टिकट बुक करने वाला कोई भी यात्री इस बीमा सुविधा का लाभ उठा सकता है. भारतीय नागरिक ही इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. कई फ्लाइट टिकट बुकिंग वेबसाइट भी इस तरह का बीमा प्रदान करती हैं.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित, 42 ट्रेनों के साथ 20 फ्लाइट्स लेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

ट्रेन यात्रा में ले बीमा का लाभ

इस बीमा को लेने पर यात्रियों को उनकी ट्रेन यात्रा के दौरान कीमती सामान और अन्य सामान के किसी भी नुकसान की भरपाई हो जाती है. इसके साथ ही दुर्घटना होने पर इलाज का खर्चा और मृत्यु होने पर बीमाधारक के नॉमिनी को मुआवजा मिल जाता है. रेलवे यात्रा बीमा सुविधा के जरिए अगर किसी यात्री की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वह स्थायी रूप से विकलांग हो जाता है तो उसे 10 लाख रुपये तक की बीमा राशि का भुगतान किया जाता है.

बीमा का दावा कैसे करें?

बीमा लेने के बाद रेल दुर्घटना होने के 4 महीने के भीतर यात्री अपने बीमा का दावा कर सकते हैं. IRCTC द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा के लिए यात्री बीमा कंपनी के कार्यालय में जाकर बीमा के लिए दावा दायर करवा सकते हैं.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago