Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sanatana Dharma: “सनातन को बदनाम करने वालों का 2024 में मोक्ष होने वाला है” रामदेव बोले- काशी पहले से दिव्य थी, मोदी ने भव्यता दिलाई

सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के दिए दए विवादित बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. अब इसी कड़ी में योग गुरु बाबा रामदेव ने भी सनातन धर्म का विरोध करने वालों पर हमला बोला है.

Baba-Ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव (फाइल फोटो)

सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के दिए दए विवादित बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. अब इसी कड़ी में योग गुरु बाबा रामदेव ने भी सनातन धर्म का विरोध करने वालों पर हमला बोला है. स्वामी रामदेव ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं उनका 2024 में मोक्ष होने वाला है.

काशी को पीएम मोदी ने प्रदान की भव्यता

स्वामी रामदेव ने काशी की दिव्यता और भव्यता को लेकर कहा कि ” काशी पहले से दिव्य तो थी ही, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भव्यता प्रदान की है.” बाबा रामदेव शुक्रवार (15 सितंबर) को वाराणसी पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद बीपी सरोज ने किया. बाबा रामदेव ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. बाबा रामदेव ने ज्ञानवापी मामले को लेकर भी बयान दिया.

“भारत कहने से किसी को परहेज नहीं करना चाहिए”

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञानवापी का मामला कोर्ट में चल रहा है. न्यायालय की तरफ से जो भी फैसला आएगा. उसका सम्मान होना चाहिए. बाबा रामदेव ने इंडिया बनाम भारत की लड़ाई पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ” किसी को भी भारत कहने से परहेज नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh Election: पूर्व CM उमा भारती बोलीं- ‘मैं ना पार्टी से नाराज, ना ही रिटायर्ड हूं…’, PM मोदी की तारीफ में कही ये बात

“सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है”

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि ” हमारी सनातन संस्कृति की पहचान प्राचीन समय से है, लेकिन अंग्रेजों ने अपने शासन काल के समय इंडिया नाम दे दिया था.” वहीं इस मामले पर सीएम योगी ने कहा कि ” भारत में तमाम आक्रांता आए और चले गए, लेकिन सनातन धर्म हमेशा से चमकता रहा है. सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है, यह सब याद रख लें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital