देश

Delhi Mayor Elections: कुर्सियां उठाकर फेंकना, पीठासीन अधिकारी को मारने के लिए दौड़ना… AAP पार्षदों पर भड़कीं बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता

Delhi MCD Mayor Elections: एमसीडी इलेक्शन के बाद शुक्रवार को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हो गया. मतदान से पहले एमसीडी (MCD) में निगम की कार्यवाही शुरू भी हुई. लेकिन आप और बीजेपी के पार्षदों में जमकर बवाल हो गया. जिसके बाद नगर निगम की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया. जिसके चलते दिल्ली MCD मेयर पद का चुनाव नहीं हो पाया.

जैसी ही नगर निगम की कार्यवाही के लिए पीठासीन अधिकारी ने मनोनीत पार्षदों को शपथ लेने के लिए बुलाया तो AAP पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि मनोनीत पार्षदों को वोटिंग का अधिकार देने की साजिश रची जा रही है. विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी सदन में मनोनीत पार्षदों ने वोट नहीं डाला है.

वहीं इस पूरे मामले पर अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. वहीं बीजेपी से उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने आज के दिन को दुर्भाग्य पूर्ण बताया है. इसके अलावा उन्होंने आप पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं.

बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने आप पर लगाया आरोप

बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने कहा की आज का दिन बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण रहा. केजरीवाल सरकार का दिल्ली नगर निगम में आज का ये पहला दिन और उनके पार्षदों का व्यवहार बहुत निराशाजनक था. मुझे बहुत तकलीफ है जिस दिन इतने पार्षदों की शपथ होनी थी. उनका कार्यकाल शुरू होना था. ऐसे में आम आदमी पार्टी के द्वारा वहां पर जो तांडव किया गया. जिस तरीके से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और पीठासीन अधिकारी की टेबल पर चढ़कर के आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इतना बुरा व्यवहार किया जो कि अपेक्षित नहीं है, किसी भी जनप्रतिनिधि से और इस तरीके का जो कल्चर आम आदमी पार्टी ने शुरू किया. जनता उसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें- Air India की फ्लाइट में दूसरी बार पेशाब करने का आया मामला, ‘नो फ्लाई लिस्ट’ की सिफारिश, जाने क्या कहते हैं नियम ?

‘आप सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे’

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि यह क्या इतना बड़ा विषय था की आप सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे. आपको ऑब्जेक्शन था आप खड़े होकर ऑब्जेक्शन करते. आपके पार्षद तुरंत कूदकर मंच पर जाते हैं, माइक तोड़ देते हैं, कुर्सियां उठाकर फेंक देते हैं पीठासीन अधिकारी को मारने के लिए दौड़ते हैं. यह व्यवहार देखकर ऐसा लगता है की आम आदमी पार्टी के पार्षदों के रूप में सारे अपराधी भरे हुए हैं क्या? सदन में अगर आपको अपनी बात रखनी थी. कुछ भी कहना था तो आप ऑब्जेक्शन उठाकर कह सकते थे. आपकी बात सुनने के लिए सभी अधिकारी वहां पर बैठे हुए थे.

आखिर में रेखा गुप्ता ने कहा कि पीठासीन अधिकारी का यह अधिकार क्षेत्र होता है कि वह कहां से शुरू करना चाहता है. यदि पीठासीन अधिकारी ने मनोनीत पार्षदों से शपथ ग्रहण शुरू कर भी दिया था और आपको ऑब्जेक्शन था. आपके पार्षद छलांग मारकर मंच पर खूदते हैं, टेबल पर खड़े होते हैं. माइक तोड़ते हैं क्या यह सही है। इसके लिए सोचना चाहिए यह गलत परंपरा शुरू हुई है. यह सब बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

3 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

4 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

5 hours ago