Bharat Express DD Free Dish

हाईकोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर ने की तिहाड़ जेल से उगाही-वसूली का रैकेट चलाने के मामले में CBI को FIR दर्ज करने की मांग

Thug Sukesh Chandrasekhar vs Satyendar jain: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर आरोप हैं कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये की उगाही की थी. अब मामले की जांच सीबीआई करेगी.

thug sukesh chandrashekhar

सुकेश चंद्रशेखर

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तिहाड़ जेल से उगाही व वसूली का रैकेट चलाने के मामले में सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. वहीं सीबीआई ने इस मामले में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल कर कहा है कि तिहाड़ जेल से उगाही व वसूली का रैकेट चलाने से संबंधित आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है.

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर आरोप हैं कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपये की उगाही की थी. अब मामले की जांच सीबीआई करेगी. बता दें कि फरवरी 2024 में ही सीबीआई जांच की मांग की सिफारिश दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने की थी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया था. ज्ञात हो कि उपराज्यपाल ने 9 फरवरी को तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल, तिहाड़ जेल के तत्कालीन अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भी सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी.

ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद है सुकेश

करोड़ों रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि सत्येंद्र जैन की अपनी सरकार चलती है. बता दें कि नवंबर 2021 में तिहाड़ जेल में बैठ कर 200 करोड़ रुपये की.

तिहाड़ जेल के 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था

वसूली के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अधिकारियों में सुनील कुमार, सुंदर वोहरा, महेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी दत्त और प्रकाश चंद्र शामिल थे. गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के आपराधिक शाखा ने कोर्ट को बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल के अंदर से एक संगठित गिरोह चला रहा था। जिसमें जेल अधिकारी भी उसकी मदद कर रहे थे.

जेल अधिकारियों को 20 करोड़ रुपये दिए गए थे!

कोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया था कि सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से रिश्वत के तौर पर जेल अधिकारियों को 20 करोड़ रुपये दिए गए. जांच में यह भी पता चला है कि यह जेल अधिकारी सुकेश की पूरी साजिश में शामिल थे.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read