थप्पड़ कांड पर साहिब सिंह ने क्या कहा?
रिपोर्ट- स्कंदिता मिश्रा/ दिल्ली
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में जब सड़क का निरीक्षण चल रहा था, उसी दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच कहासुनी हो गई. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला सड़क की खराब हालत को लेकर शुरू हुआ था. साहिब सिंह का कहना है कि वह सिर्फ सड़क की मौजूदा स्थिति को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे ताकि सच्चाई सामने आ सके लेकिन इसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों को ऐतराज हुआ और मामला बढ़ गया.
मोबाइल छीनने और थप्पड़ मारने का आरोप
इस घटना के बाद साहिब सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि जब वह वीडियो बना रहे थे तभी उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उनके साथ हाथापाई की गई. साहिब सिंह का आरोप है कि उन्हें थप्पड़ भी मारा गया. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सड़क के निरीक्षण के दौरान ऐसा क्या हुआ कि बात हाथापाई तक पहुंच गई.
साहिब सिंह ने बताई उस दिन की पूरी कहानी
हमने इस पूरे मामले को लेकर साहिब सिंह से भारत एक्सप्रेस की टीम ने सीधे बातचीत की और समझने की कोशिश की कि उस दिन मौके पर असल में क्या हुआ था? साहिब सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह इलाके की सड़क की हालत देख रहे थे. सड़क की स्थिति काफी खराब थी, इसलिए उन्होंने सोचा कि इसका वीडियो बनाकर रख लिया जाए. इसी दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा भी वहां निरीक्षण के लिए पहुंचे हुए थे. वीडियो बनाते देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोकना चाहा.
ये भी पढ़ें-अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे
कैसे शुरू हुई बहस और अब क्या चाहते हैं साहिब सिंह?
साहिब सिंह के मुताबिक, वीडियो बनाने को लेकर ही पहले बहस शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात थप्पड़ तक पहुंच गई. हमने उनसे यह भी पूछा कि इस पूरे मामले में अब वह क्या चाहते हैं. साहिब सिंह का कहना है कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए और इस तरह से आम आदमी की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए. अगर सड़क खराब है तो उसका वीडियो बनाना कोई गलत बात नहीं है. अब वह इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि आगे से किसी के साथ ऐसा व्यवहार न हो.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


