गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का वीडियो वायरल
Tillu Tajpuriya Murder Video: देश की हाई सिक्योरिटी जेल तिहाड़ में मंगलवार को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गयी थी. अब उसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में काफी क्रूर तरीके से हत्यारों ने टिल्लू को मौत के घाट उतार दिया. करीब दो मिनट के इस वीडियो में टिल्लू पर लगातार 100 के आसपास चाकू से वार किया गया. हत्यारे तब तक नहीं रुके जबतक टिल्लू की हत्या नहीं हो गई. हत्या के पीछे गोल्डी बरार का हाथ है. उसने फेसबुक पोस्ट कर इसे कंफर्म भी किया है.
टिल्लू ताजपुरिया, जो 2021 में दिल्ली की एक अदालत के अंदर एक दूसरे गैंगस्टर जितेंगेर गोगी की हत्या के पीछे कथित रूप से शामिल था. मंगलवार को तिहाड़ जेल के अंदर धारदार हथियार से मारकर गोगी गैंग के लोगों ने इसका बदला लिया है.
टिल्लू ताजपुरिया की हत्या वाले सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ छह लोगों ने ताजपुरिया के सिर, पीठ, कंधे और गर्दन पर लगातार वार कर रहे हैं. हमले के दौरान, गैंगस्टर ने अपना चेहरा ढंकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उस पर काबू पा लिया और उसे अपने सेल से बाहर खींच लिया. इसमें हमलावरों को कपड़ों के सहारे कूदते देखा जा सकता है. इसके बाद ताजपुरिया पर गोगी गैंग के 4 और बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गे लोहे की रॉड और सूए से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर देते हैं. इसी बीच एक शख्स बीच में आता है. तभी उसको चोट लगती है. इसके बाद वो किनारे हो जाता है.
यह भी पढ़ें- Caste Census: नीतीश सरकार को बड़ा झटका, बिहार में जातीय जनगणना पर पटना हाई कोर्ट ने लगाई रोक
शासन ने बताया कि चारों बदमाश जेल नंबर-9 की फर्स्ट फ्लोर पर बंद थे. हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले लोहे की ग्रिल को काटा. उसके बाद चादर की मदद से ग्राउंड फ्लोर पर कूदकर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद टिल्लू की हत्या कर दी. गैंग के दीपक तीतर, योगेश, राजेश और रियाज ने यह हमला किया है. हालांकि टिल्लू की हत्या के पीछे रोहित मोई का हाथ बताया जा रहा है. जितेंद्र गोगी के कई करीबी और गैंग मेंबर तिहाड़ जेल में बंद हैं.
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…