Bharat Express DD Free Dish

संसद में ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC के 20 बागी सांसदों को मिली अलग सीट; NDA में बना नया समीकरण

NCPI Seat In Parliament: तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के बैठने के लिए सदन के स्पीकर ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है. इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने काकोली घोष दस्तीदार को NCPI का चीफ व्हिप और सुदीप बंद्योपाध्याय को फ्लोर लीडर के रूप में मान्यता दी है.

NCPI Seat In Parliament

NCPI Seat In Parliament

NCPI Seat In Parliament: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले 15 सालों से बंगाल की सत्ता में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसद अब संसद में अलग से बैठेंगे. नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने वाले 20 बागी सांसदों के बैठने के लिए सदन के स्पीकर ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है. इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने काकोली घोष दस्तीदार को NCPI का चीफ व्हिप और सुदीप बंद्योपाध्याय को फ्लोर लीडर के रूप में मान्यता दी है.

मानसून सत्र में पार्टी का दिखेगा नया रूप

नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) पार्टी इस समय NDA की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है. अब संसद में अलग बैठने की मंजूरी मिलने के बाद NCPI आने वाले मानसून सत्र में अपनी नई शुरुआत करेगी.

नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के पास 20 सांसद हैं. NDA में बीजेपी के पास कुल 239 सांसद हैं. ऐसे में NCPI NDA का दूसरा सबसे बड़ा सहयोगी दल बन गया है.

TMC ने जताया विरोध

लोकसभा स्पीकर की तरफ से NCPI सांसदों के लिए संसद में अलग से बैठने की मंजूरी मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विरोध दर्ज कराया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने बागी सांसदों को मान्यता पर सवाल खड़े किये.

क्या बोले कल्याण बनर्जी?

कल्याण बनर्जी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के खिलाफ हमने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पास दल-बदल के आधार पर अयोग्य करने की मांग संबंधी याचिकाएं दाखिल की हैं, जो कि पहले से ही लंबित है. ऐसे में TMC के बागी 20 विधायकों के लिए संसद में अलग से बैठने की व्यवस्था की मंजूरी देने से पहले उन्हें हमारी याचिका पर कार्रवाई करनी चाहिये थी.

ये भी पढ़ें- ‘चुप हैं अखिलेश, जाग चुका है मुसलमान…’ मथुरा और आजम खान के मुद्दे पर AIMIM ने सपा सुप्रीमो पर दागे तीखे तीर

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा स्पीकर की तरफ से TMC के बागी सांसदों को मान्यता दिया गया है, जो कि उनके उम्मीद के मुताबिक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read