Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सरसों के तेल से भरा टैंकर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्‍त, तेल की धार निकलते देख गांववालों में मची होड़, बाल्टियां भरकर ले गए

Mustard Oil Tanker Accident at National Highway 52: टोंक के नेशनल हाईवे 52 पर सरसों के तेल के टैंकर को ट्रक ने टक्कर मारी. छेद से तेल बहने लगा तो गांव वालों ने ड्रम और बाल्टी लेकर लूट मचा दी. टैंकर पलटा नहीं, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Tonk Oil Spill: राजस्थान में टोंक से गुजरते नेशनल हाईवे 52 पर दाखिया गांव के पास एक हादसा हुआ. कोटा से जयपुर जा रहे सरसों के तेल से भरे टैंकर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही टैंकर में छेद हो गया. इसके चलते उससे सरसों का तेल बहने लगा.

गांव वालों को पता चला तो मची होड़

फिर क्या था, सड़क पर बहते तेल को ले जाने के लिए गांव वालों में होड़ मच गई. कोई ड्रम लेकर आया. कोई पीपा लेकर आया. कोई बाल्टी लेकर आया. सब सड़क से तेल भरकर ले गए. लोग एक दूसरे से आगे बढ़कर तेल इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे.

गनीमत यह रही कि टैंकर पलटा नहीं. टैंकर के ऊपरी हिस्से में छेद हुआ था. इसलिए ज्यादा तेल नहीं बहा. अगर टैंकर पलट जाता तो बहुत ज्यादा तेल बह सकता था. वरना तो लोग तैयार बैठे थे तेल की लूट के लिए. गांव वाले तुरंत पहुंच गए थे. वे तेल लेने के लिए इंतजार कर रहे थे.

आपदा में अवसर की तलाश

टैंकर चालक धर्मेंद्र ने घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ट्रक ने टक्कर मारी और तेल बहने लगा. लोग तेल लेने पहुंच गए. ट्रक चालक ने कहा- ‘कई लोग आपदा में भी अवसर तलाश लेते हैं. वे तेल लूटने लगे.’ लोगों की आदत सी बन गई है आपदा में अवसर तलाश करने की.

ये भी पढ़िए: बालोतरा रिफाइनरी में लग गई आग, कोसों दूर से आसमां में दिखा धुएं का भयावह मंजर, 21 को आने वाले हैं पीएम मोदी




इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital