Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

संत को ‘मृत’ दिखाकर हड़पना चाही 1 करोड़ की संपत्ति, ग्राम प्रधान, लेखपाल और पंचायत अधिकारी की साजिश का पर्दाफाश

प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल और ग्राम प्रधान पर एक जीवित संत को मृत घोषित कर एक करोड़ की संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप है.

Fake Death Certificate
Edited by Akansha

ग्राम पंचायत अधिकारी श्रृंगवेरपुर ने लेखपाल और ग्राम प्रधान की कूटरचित साजिश रचते हुए ने एक संत को मृत घोषित कर उनकी एक करोड़ रुपए की संपत्ति पर कब्जा करना शरीयत रच दिया. मामला तब प्रकाश में आया जब संत ने एसडीएम सोरांव को प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर मृत घोषित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

संत का मृत प्रमाण पत्र कर दिया जारी

उक्त मामला सोरांव तहसील के श्रृंगवेरपुर ब्लाक के कमलपुर ग्राम सभा का है. मृत घोषित व्यक्ति का पूर्व नाम सीताराम त्रिपाठी है जो कि वर्तमान में आध्यात्मिक गुरु हो गए हैं. उसका फायदा उठाते हुए गांव के कुछ लोग , ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और लेखपाल ने जीवित संत सीताराम त्रिपाठी का मृत प्रमाण पत्र जारी कर दिया है.

संत सीताराम त्रिपाठी ने लगाया आरोप

संत सीताराम त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि मेरी एक करोड़ की प्रापर्टी पर गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान, लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी की मदद से कब्जा करना चाहते है इसलिए मुझे मृत दिखाकर मांग किया है कि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये.

पीड़ित ने एसडीएम से लगाई मदद की गुहार

संत ने एसडीएम से यह भी मांग किया है कि जांच के दौरान यह भी देखा जाए कि लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी ने अभी तक ऐसे कितने मृत प्रमाण पत्र जारी किया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital