त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं. साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के लिए भी बधाई दी.
त्रिपुरा के विकास पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ त्रिपुरा के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. बातचीत में राज्य की आर्थिक प्रगति, बेहतर प्रशासन और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने जैसे विषय शामिल रहे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से त्रिपुरा में कई विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में राज्य को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा.
Met and Congratulated Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji on completing 12 outstanding years of dedicated Seva for the nation.
From transforming India’s infrastructure and launching Digital India to empowering millions through Swachh Bharat, Ayushman Bharat & PM Awas… pic.twitter.com/vhaLPCgLzT
— Prof.(Dr.) Manik Saha (@DrManikSaha2) May 26, 2026
पश्चिम बंगाल जीत को बताया ऐतिहासिक
मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनता के भरोसे का परिणाम है. उनके मुताबिक, लोगों ने विकास और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है.
माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर की तस्वीर की भेंट
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर और उसके नए विकसित परिसर की तस्वीर भी भेंट की. उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना के तहत मंदिर परिसर का पुनर्निर्माण किया गया है, जिसके बाद यहां देशभर से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे मंदिर का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ा है.
Fortunate to present a photo frame of the sacred Mata Tripura Sundari Temple and its beautifully redeveloped premises to Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji today.
Transformed under the PRASAD Scheme, the temple is now drawing devotees & tourists from across the nation… pic.twitter.com/GuYBIbN1WM
— Prof.(Dr.) Manik Saha (@DrManikSaha2) May 26, 2026
ये भी पढ़ें: ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ के लिए भारत-जापान का साझा कदम, तोशिमित्सु मोटेगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात
पीएम मोदी के कार्यों की सराहना
माणिक साहा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश में बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं और जनकल्याण योजनाओं में बड़े बदलाव हुए हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को फायदा मिला है. गौरतलब है कि पिछले साल 22 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने पुनर्निर्मित माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर का उद्घाटन किया था और वहां पूजा-अर्चना भी की थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

