दुनिया

इस इस्‍लामिक मुल्‍क में सबसे ज्‍यादा दी जाती है फांसी की सजा, मस्जिद पर हमला करने वालों को सरेआम लटकाया

Iran Hanging 2023 : शिया-बहुल देश ईरान (Iran) फांसी की सजा देने में सबसे आगे है. यहां अब एक मस्जिद में हमला करने वाले इस्‍लामिक चरमपंथियों (Islamic terrorists) को सरेआम फांसी दी गई है. 2 चरमपंथियों ने ईरान की शिया मस्जिद में पिछले साल अक्टूबर में हमला किया था. अदालत में सुनवाई के दौरान उन्‍होंने कबूल किया था कि वो अफगानिस्तान में आतंकी संगठन ISIS के संपर्क में थे. उन्होंने ईरान की शाह चेराग मस्जिद पर हमला करने में आतंकियों की मदद की थी.

ईरान की स्टेट मीडिया IRNA के मुताबिक, जिन चरमपंथियों को शिराज शहर में सुबह-सुबह फांसी दी गई, उनके नाम मोहम्मद रमेज रशीदी और नईम हशेम घोटाली हैं. दोनों को ईरान की सर्वोच्‍च अदालत ने 16 मार्च को फांसी की सजा सुनाई थी. उससे पहले ईरानी मस्जिद में हमले का एक CCTV फुटेज सामने आया था. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कहा था कि 3 हथियारबंद आतंकियों ने मस्जिद में दाखिल होते से ही फायरिंग शुरू कर दी थी. उस घटना के बाद पुलिस ने 2 आतंकियों को दबोचा, जबकि एक वहां से भागने में कामयाब हो गया था. पुलिस ने एक बयान में कहा था कि तीसरे आतंकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था. और, उसके बाद यह खबर आई कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी.

26 अक्टूबर को हुआ था हमला
बता दें कि ईरान में पिछले साल 26 अक्टूबर को शिया मस्जिद पर घातक हमला किया गया था. उस हमले में 13 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. उनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली थी. ISIS को दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन माना जाता है. इसका फुलफॉर्म- इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट या इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया है. यह जून 2014 में अस्तित्‍व में आया.

इस साल 354 लोगों को दी गई फांसी
ईरान में इस साल अब तक 354 लोगों को किसी न किसी जुर्म में फांसी देकर मौत के घाट उतार दिया गया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये वही देश है जहां यदि कोई पैगबंर की जरा आलोचना भी कर दे तो उसे भी मौत की सजा दे दी जाएगी. पिछले साल (2022 में) यहां 582 लोगों को फांसी दी गई थी. हर साल सैकड़ों लोग इसी तरह फांसी पर लटका दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: कार एक्सीडेंट में मारा गया अंडरग्राउंड खालिस्तानी आतंकी पन्नू, अमेरिका में हुआ हादसा, SJF नाम से चला रहा था मूवमेंट

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

17 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

17 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

46 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago