होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Chandrayaan-3 Latest news: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने चंद्रयान-3 मिशन के कारण पूरी दुनिया में छा गया. अपने मून मिशन के तहत ISRO ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को चांद पर खोज-बीन करने भेजा, जिन्होंने वहां 15 दिनों तक काम किया. 15 दिन बाद चांद पर रात हो गई तो विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर बंद हो गए, उनकी बैटरी की चार्जिंग भी खत्म हो गई.
ISRO के वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद पर लैंडर और रोवर को पिछले पंद्रह दिनों से स्लीप मोड में रखा गया है. हालांकि, शिव शक्ति पॉइंट पर सूरज की रोशनी आने के साथ ही उनके परिचालन स्थितियों में सुधार होने की उम्मीद है. यानी ISRO विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से फिर से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेगा. अब से 15 दिन पहले लैंडर और रोवर को स्लीप मोड में डाला गया था. वो समय अब खत्म होने वाला है.
मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान-3 लैंडिंग साइट पर अब सूर्योदय हो गया है और इसलिए ISRO के वैज्ञानिक बैटरी के रिचार्ज होने का इंतजार कर रहे हैं. वो बैटरी चांद पर सूर्य की रोशनी से अपने आप रिचार्ज होगी. वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्हें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान के साथ फिर से संचार स्थापित होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़िए— Chandrayaan-3: रात के समय चांद पर क्या कर रहा है रोवर प्रज्ञान? ISRO ने जारी की ताजा तस्वीर
ISRO के वैज्ञानिकों का कहना है कि मून मिशन के लिए सूर्योदय एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि यह लैंडर और रोवर को अपना काम जारी रखने लिए आवश्यक गर्मी प्रदान करेगा. यदि सूर्य की रोशनी से बैटरी चार्ज हो जाएं और उपकरण ठीक से काम करें तो चांद पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर फिर से अपने काम में जुट सकते हैं. इसरो ने कहा है कि वे 22 सितंबर को संचार प्रयासों को शुरू करने से पहले तापमान के एक निश्चित स्तर से ऊपर बढ़ने का इंतजार करेंगे.
— भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…