Cockroach Ujjwal Singh
Cockroach Ujjwal Singh: जो पार्टी देश को बदलने की बात करती है, जो कहती है कि देश में पूरी तरह से राजनीति को बदलने की जरूरत है. उस कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पोल खुल गई है. सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर सड़कों पर आंदोलन करने वाली कॉकरोच पार्टी (CJP) का एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया है.
सोशल मीडिया पर पैदा हुआ जो संगठन खुद को व्यवस्था परिवर्तन का प्रतीक बताता है, उसके प्रमुख चेहरों में शामिल रहे उज्जवल सिंह के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. नीट परीक्षा पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर दिल्ली में प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरने वाले उज्जवल सिंह ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत बिल्कुल पसंद नहीं है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है.
उज्जवल सिंह ने कहा कि उन्हें भारत नहीं पसंद है. यहां कुछ भी नहीं है. अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं बाहर चला जाऊंगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके पास पैसे आ जाएं तो वो भारत छोड़कर विदेश जाना पसंद करेंगे.
कॉक्रोच जनता पार्टी का असली चेहरा।
CJP के प्रदर्शन का मुख्य चेहरा उज्जवल सिंह बोल रहे हैं मुझे भारत पसंद नहीं है।
मुझे भारत नहीं पसंद यहाँ कुछ भी नहीं है। मुझे मौका मिलेगा तो मैं बाहर चला जाऊंगा।
उनका कहना है कि अगर उनके पास पैसे आ जाएं तो वह भारत छोड़कर बाहर जाना पसंद… pic.twitter.com/1Gr2IFp8VT
— Panchjanya (@epanchjanya) June 23, 2026
पैसे आएंगे तो भाग जाएंगे विदेश
CJP के इन कथित एक्टिविस्ट की बात पर एंकर ने सवाल किया कि फिर आपलोग जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं, उसका क्या होगा? इस सवाल के जवाब में उज्जवल सिंह कहते हैं कि अभी उनके पास इतने पैसे नहीं आए हैं कि वो बाहर चले जाएं.
उन्होंने आगे कहा कि अभी उनके पास बाहर भागने के पैसे नहीं हैं, अगर भविष्य में उनके हाथ में पैसे आते हैं तो देश से बाहर भाग जाएंगे.
उज्जवल सिंह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का मुख्य चेहरा रहे. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर CJP को लोग जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं.
परिवर्तन करना नहीं बल्कि विदेशों में बसना है सपना
लोग कह रहे हैं कि देश बदलने की बात करने वाले इन कथित एक्टिविस्टों का असली सपना भारत में रहकर संघर्ष करना नहीं, बल्कि यहां अवसर हासिल कर विदेशों में बस जाना है.
ये भी पढ़ें- TMC के 22, UBT के 6… पूरे 366 सांसदों के पीछे का क्या है गणित? विपक्ष में टूट के बाद NDA कर रही मैथमेटिक्ल गेम!
उज्जवल सिंह के बयान के वायरल होने के बाद CJP की विचारधारा, उसके उद्देश्यों और उसके नेताओं की सोच को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल CJP की तरफ से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
