Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UKSSSC परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की हरिद्वार में लाखों की जमीन कुर्क, बन रहा था आलीशान भवन

Uttarakhand: बताया जा रहा है कि हाकम सिंह इस बहुचर्चित घोटाले का मास्टरमाइंड था. घोटाले से उसने करोड़ों की संपत्ति बनाई है.

UKSSSC Scam

Uttarakhand: यूपी की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी माफियाओं और तमाम घोटालों के आरोपियों की संपत्तियों पर प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है. इसी क्रम में सोमवार को उत्तराखंड के बहुचर्चित UKSSSC परीक्षा घोटाले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह की हरिद्वार में स्थित लाखों की जमीन कुर्क की गई. इस पूरे मामले की जांच एसटीएफ देहरादून ने की थी,  जिसमें UKSSSC परीक्षा का मुख्य आरोपी हाकम सिंह एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था.

कुर्क हुई लाखों की संपत्ति

एसटीएफ की पूरी कार्रवाई के बाद डीएम हरिद्वार ने हाकम सिंह की हरिद्वार के ज्वालापुर में स्थित 155 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन को कुर्क करने के आदेश देते हुए हरिद्वार की तहसीलदार रेखा आर्य को संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया है. डीएम के आदेश के बाद सोमवार को जिला प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंची तहसीलदार रेखा आर्य ने हाकम सिंह कि इन दोनों जमीनों पर हो रहे आलीशान निर्माण को कुर्क करने की कार्रवाई की.

इसे भी पढ़ें: UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, बोला- 10 लाख दो नहीं तो परिवार समेत मार देंगे

घोटाले का मास्टरमाइंड था हाकम सिंह

बताया जा रहा है कि हाकम सिंह इस बहुचर्चित घोटाले का मास्टरमाइंड था. घोटाले से हाकम सिंह ने करोड़ों की संपत्ति बनाई है. वहीं हाकम सिंह के करीबियों ने भी उसका सहयोग करते हुए खूब पैसा कमाया था. पुलिस ने अब तक बडी कार्रवाई करते हुए हाकम सिंह समेत उसके कई करीबियों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब उनके गलत तरीके से अर्जित किए संपत्ति पर यूपी की तर्ज पर कार्रवाई की जा रही है.

नकल माफिया की थी पहचान

हाकम सिंह नकल माफिया के तौर पर भी जाना जाता है. बताया जा रहा है कि वह लगभग पिछले 10 साल से इस धंधे में था. उत्तरकाशी के रहने वाले हाकम सिंह को एसटीएफ ने पिछले साल 14 अगस्त को गिरफ्तार किया था. हालांकि हाकम सिंह भाजपा का नेता भी रह चुका है. उसने उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता था. इस बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार होने के बाद पार्टी ने उसे बाहर कर दिया था. वहीं अब उस पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital