Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में फिर गरजा बुलडोजर, अतीक अहमद के फाइनेंसर मसकुद्दीन का घर जमींदोज

Umesh Pal Murder Case: इसके पहले, गुरुवार को अतीक अहमद के सहयोगी सफदर अली की प्रयागराज के चकिया इलाके में मकान ध्वस्त किया गया था.

atiq ahmed

प्रयागराज में अतीक अहमद के करीबी के खिलाफ कार्रवाई

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवरों के बाद प्रशासन ने माफिया अतीक अहमद के करीबियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. शुक्रवार को तीसरे दिन प्रयागराज में एक बार फिर बुलडोजर गरजा है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अतीक अहमद के करीबी सहयोगी की संपत्तियों को गिराना शुरू किया है. यह कार्रवाई मसकुद्दीन के खिलाफ की जा रही है जो अतीक अहमद का फाइनेंसर बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, धूमनगंज थाने की ओर पीडीए का बुलडोजर निकला था. चार अलग-अलग इलाकों से बुलडोजर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई थी. इसके बाद बुलडोजर से अतीक के करीबी की संपत्तियों को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है.

इसके पहले, गुरुवार को अतीक अहमद के सहयोगी सफदर अली की प्रयागराज के चकिया इलाके में मकान ध्वस्त किया गया था. बुलडोजर चलाने से पहले मकान में रखा सामान बाहर निकाला गया और फिर मकान को ध्वस्त कर दिया गया. सफदर अली को अतीक अहमद के हथियारों का सप्लायर बताया जा रहा है.

उमेश पाल की हत्या के बाद एक्शन में प्रशासन

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की सरेआम हत्या ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं. एक तरफ, प्रदेश में गुंडाराज और माफियाराज खत्म करने का योगी सरकार दावा करती है. वहीं उमेश पाल के घर के सामने उनको गोलियों से छलनी किए जाने और बम फेंक जाने की घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार को सदन में जमकर घेरा है.

ये भी पढ़ें: विधानसभा में उमेश पाल हत्याकांड पर विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले सीएम योगी- सपा ने अतीक अहमद को पाला, इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे

वहीं विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इन माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम यह सरकार करेगी. सीएम योगी ने कहा कि अतीक अहमद को सांसद और विधायक किस पार्टी ने बनाया. समाजवादी पार्टी चोरी और सीनाजोरी न करे. सपा की रग रग में माफिया बसा है. हम माफियाों को मिट्टी में मिला देंगे. उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज की घटना पर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर कार्य हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital