Bharat Express DD Free Dish

अंडमान के समंदर की गहराई में गूंजा ‘जय हिंद’! 200 गोताखोरों ने पानी में कैसे रचा इतिहास? Viral Video देख दुनिया रह गई दंग

अंडमान के स्वराज द्वीप पर 200 गोताखोरों ने पानी के अंदर 2400 स्क्वायर मीटर का तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया. इस अद्भुत कारनामे ने Guinness World Record में जगह बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया…

Underwater Tiranga Guinness Record Andaman: भारत के नाम आज एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है, जिसने दुनिया भर में तिरंगे की शान को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है. अंडमान के खूबसूरत स्वराज द्वीप पर समंदर के सीने को चीरते हुए 200 गोताखोरों ने पानी के अंदर दुनिया का सबसे विशाल तिरंगा फहराकर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ बना दिया है. सोशल मीडिया पर इस अद्भुत पल का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसे देख हर हिंदुस्तानी का सिर फख्र से ऊंचा हो गया है.

2400 स्क्वायर मीटर का ‘विशाल’ गौरव(Andaman Guinness World Record)

यह कोई साधारण झंडा नहीं था. समुद्र की अतल गहराइयों में लहराए गए इस तिरंगे का आकार 2400 स्क्वायर मीटर था. इसकी लंबाई 60 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर थी. इतने विशाल ध्वज को पानी के भारी दबाव और लहरों के बीच संतुलन बनाकर फैलाना किसी चमत्कार से कम नहीं था लेकिन भारत के इन जांबाज गोताखोरों ने अपनी इच्छाशक्ति से नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया.

200 गोताखोरों का ‘महा-मिशन’

इस मिशन (Andaman Guinness World Record) को अंजाम देने के लिए करीब 200 ट्रेंड गोताखोर एक साथ समंदर में उतरे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस टीम ने पहले तट पर तिरंगे को सलीके से समेटा, उसे सुरक्षित बांधा और फिर धीरे-धीरे समंदर की गहराई में लेकर उतरे. पानी के अंदर एक कतार में खड़े होकर सभी गोताखोरों ने तालमेल बिठाया और देखते ही देखते नीले समंदर के अंदर केसरिया, सफेद और हरे रंग की छटा बिखर गई.

लहरों के बीच संतुलन की कठिन परीक्षा

समुद्र के अंदर तिरंगे को फहराना जमीन के मुकाबले हजार गुना कठिन है. पानी के बहाव के बीच झंडे को सीधा रखना और उसे मुड़ने न देना सबसे बड़ी चुनौती थी. वीडियो में गोताखोरों के संघर्ष और उनके जज्बे को साफ देखा जा सकता है. यह सिर्फ एक रिकॉर्ड (Andaman Guinness World Record) नहीं है बल्कि यह संदेश है कि भारतीय चाहे जमीन पर हों या समंदर की गहराई में, अपने देश का झंडा हमेशा ऊँचा रखना जानते हैं.

यह भी पढ़ें: काशी में पीएम मोदी ने देखा ‘काल का चक्र’! जानें क्या है वो ‘वैदिक घड़ी’ जिसने मचाया इंटरनेट पर तहलका?

सोशल मीडिया पर ‘सलाम इंडिया’ की गूँज

दरअसल @Andamanislandtravelsoffcial द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. लोग इसे ‘भारत की शक्ति और एकता का प्रतीक’ बता रहे हैं. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह दुनिया को भारत के युवाओं के साहस और तकनीक का भी परिचय देता है.

 

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read