Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: अमरोहा में एक ही परिवार के 5 बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Amroha: पुलिस का मानना ​​है कि हादसा दम घुटने के कारण हुआ. हालांकि, वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले के एक घर में 5 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में घर में सो रहे पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. वहीं माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई.

खाना खाकर सोया था परिवार

पुलिस सूत्रों ने इस मामले में कल मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सैदनगली थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भूड़ गांव में रईसुद्दीन का परिवार सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोया था. मंगलवार की शाम तक जब कोई घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने बताया कि आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो वे घर के पीछे से दीवार पर चढ़ गए और कमरे का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए. उन्होंने बताया कि अंदर सात लोग बेहोश पाये गये. उन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया. बाकी दो की सांसें चल रही थीं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाजत चल रहा है,

दम घुटने से हो सकती है मौत

घटना के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस का मानना ​​है कि हादसा दम घुटने के कारण हुआ. हालांकि, वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए परिवार रात में अंगीठी जलाने के बाद कमरे को बंद करके सोया था, जिससे यह घटना हो गई.

इसे भी पढ़ें: Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप जाने के लिए परमिट कैसे मिलता है? अरब सागर में हरे-भरे टापूओं की करना चाहते हैं सैर तो ऐसे करें तैयारी

कमरे में कोयला जलाकर रखा था

राजेश त्यागी जिलाधिकारी अमरोहा ने बताया, “प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि इन्होंने कमरे में कोयला जला रखा था जिसके कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई और दम घुटकर 5 बच्चों की मृत्यु हो गई. कमरे में 7 लोग सो रहे थे. 2 लोगों को उपचार के लिए भेजा गया है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital