Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Ayodhya: “एक समय था, जब रामलला टेंट में विराजमान थे, लेकिन अब…”, अयोध्य में बोले PM मोदी

PM Modi Ayodhya: पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है. 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था.

pm modi

अयोध्या में पीएम मोदी

PM Modi Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे हैं. उन्होंने यहां महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया. इसके साथ ही प्रदेश में 15,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद एक प्रधानमंत्री ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है. ऐसे में आयोध्यावासियों में अति-उत्साह स्वाभाविक है. भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं. मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है. 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था. आजादी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं.

‘हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है’

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा. हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है. इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे. आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है. आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है.

पीएम मोदी ने कहा, “आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं. आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital