देश

UP: गाजियाबाद की ADM ऋतु सुहास ने किया ऐसा कैटवॉक, फेल हो जाएं अच्छी-अच्छी मॉडल, पति हैं IAS अफसर

UP: गाजियाबाद की एडीएम ऋतु सुहास ने लखनऊ में अपना जलवा बिखेरा है. जहां वह एक फैशन शो में रैंप वॉक करती नजर आ रही है. उनकी स्टाइल और लुक देखकर शो में मौजूद लोगों तालियां बजाने के लिए विवश हो गए. बता दें ऋतु सुहास उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में अपर जिला अधिकारी गाजियाबाद में कार्यरत हैं. ऋतु सुहास ब्यूटी विद ब्रेन का एक बेहतरीन उदाहरण हैं. वह पीसीएस ऑफिसर होने के साथ ही साथ एक मॉडल भी हैं, जिन्होंने 2019 में मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया था.

वह एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही फैशन प्रमोटर भी बन चुकी हैं. फैशन इंडस्ट्री में उनकी पहचान किसी फेमस मॉडल से कम नहीं है, हालांकि वह उत्तर प्रदेश सरकार की खादी ग्रामोद्योग विभाग का प्रचार प्रसार कर रही हैं. गाजियाबाद, लखनऊ और गौतम बुध नगर में ऋतु सुहास को उनके जानने वाले ब्यूटी विद ब्रेन कहते हैं.

ये भी पढ़ें- Anil Kapoor Birthday: अनिल कपूर के बर्थडे पर अनुपम खेर ने दी खास अंदाज में बधाई, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

तस्वीरें सोशल मीडिया पर खुब धमाल मचा रही

इन दिनों उनकी (Ghaziabad ADM Ritu Suhas) एक नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह लखनऊ में आयोजित एक फैशन शो (ADM Ritu Suhas Ramp Walk) में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं. बता दें कि वह लखनऊ में आयोजित एक फैशन वीक में बतौर शॉ स्टॉपर गई थीं , जहां उन्होंने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है. उन्होंने ऑर्गेनिक फैब्रिक से बनी ड्रेस में कैटवॉक करते देखा गया है. जहां उन्होंने महफिल अपने नाम कर ली. उनके कैट वॉक की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.

एडीएम ऋतु सुहास के पति हैं IAS ऑफिसर

आपको बता दें कि एडीएम ऋतु सुहास की तरह ही उनके पति भी एक सरकारी अधिकारी हैं. ऋतु की शादी सुहास एल वाई (Suhas L Y) नाम के एक IAS ऑफिसर से हुई है, और दोनों के दो बच्चे भी हैं.  सुहास एल वाई (Suhas L Y) गौतमबुद्धनगर के डीएम के साथ साथ बैडमिंटन के शानदार खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते देखा गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

प्लेन में ही धर लिए गए Abhijeet Dipke, दिल्ली उतरते ही हिरासत में सीजेपी तीनों बड़े नेता; छावनी में बदला जंतर-मंतर

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…

8 minutes ago

बिहार के दो बड़े बैंकों में सेंध! SBI में फर्जी ओवरड्राफ्ट और PNB में ठगी से मचा हड़कंप

बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…

8 minutes ago

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

16 minutes ago

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

27 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

43 minutes ago