देश

Karauli Sarkar Baba: करौली बाबा का चौंकाने वाला दावा, “मैं रोक सकता हूं रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध, मिटा सकता हूं नेताओं की याददाश्त”

Karauli Sarkar Baba: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अपना करोड़ों का साम्राज्य स्थापित करने वाले स्वयंभू धर्मगुरु करौली बाबा ने एक नया दावा किया है. उसने कहा है कि अगर मैं चाहूं तो रूस-यूक्रेन के बीच का युद्ध रोक सकता हूं और दोनों देशों के नेताओं की यादाश्त भी मिटा सकता हूं. अर्थात उनकी यादाश्त मिटाकर युद्ध को रोक सकता हूं. बाबा का यह चौंकाने वाला बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा उस वक्त चर्चा में आए, जब नोएडा के डाक्टर सिद्धार्थ ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया और आरोप लगाया कि बाबा झूठ बोलते हैं. वो झाड़फूंक से कोई इलाज नहीं कर सकते हैं. फिलहाल इस मामले में डाक्टर ने मामला दर्ज करा दिया है. बाबा पर आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 323, 504 और 325 के तहत मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि बुधवार को पुलिस पूछताछ व निरीक्षण के लिए संतोष सिंह के आश्रम पहुंची थी, लेकिन उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका. वहीं बाबा ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि डाक्टर के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है. उनकी छवि खराब करने के लिए डाक्टर को लगाया गया था.

पढ़ें इसे भी- Karauli Sarkar Baba: कोयला निगम का चेयरमैन भी रहा है करौली बाबा, सफेद पोश से लेकर “टिकैत” का भी उसके सिर पर रहा है हाथ

सपा पर लगाया आरोप

बाबा ने सपा (समाजवादी पार्टी) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा सरकार के दौरान राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उन के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया था. बता दें कि बाबा पर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के साथ नजदीकी होने की बात सामने आई है. साथ ही ये बात भी सामने आई है कि बाबा इसी का फायदा उठाकर कोयला निगम का चेयरमैन बन बैठे. हालांकि बाद में मंत्री ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे, लेकिन ये बाबा का ही रुतबा था कि वह किसान नेता से कोयला निगम का चेयरमैन और फिर इसके बाद आयुर्वेदिक चिकित्सक व बाबा बन बैठे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

14 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

60 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago