बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
By Shubhra Rai
Photo- Rahul Dravid and Rohit Sharma (Twitter)
Rohit Sharma on IPL: टीम इंडिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है. वजह है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन. वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास बड़ा मौका था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का. मगर एक बार फिर टीम इंडिया की वही पुरानी खामियां उन्हें परेशान कर रही है. इस बीच कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसका सीधा कनेक्शन आईपीएल से है.
वर्कलोड मैनेजमेंट पर रोहित शर्मा का बड़ा बयान
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज 1-2 से हारने के बावजूद टीम की आक्रामक शैली का समर्थन किया है और वादा किया है कि टीम इस वर्ष होने वाले वनडे विश्व कप में हर कीमत पर अपनी आक्रामक शैली कायम रखेगी. भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीसरे और निर्णायक वनडे में बुधवार रात 21 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने सीरीज और नंबर एक वनडे टीम रैंकिंग गंवा दी.
ये भी पढ़ें: 0,0,0… ये कैसा ‘सूर्यग्रहण’, वनडे में फिसड्डी साबित हो रहे सूर्या, वर्ल्ड कप में मौका मिलना मुश्किल!
रोहित ने कहा, IPL में खिलाड़ी कैसे हो जाते हैं फिट!
भारतीय खिलाड़ियों की इंजरी से कप्तान रोहित शर्मा बहुत परेशान हैं. टीम में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या वाकय चिंता का विषय है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को नहीं लगता कि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत राष्ट्रीय टीम का कोई खिलाड़ी 31 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों से हटेगा. कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई से खिलाड़ियों को आईपीएल के माध्यम से अपने वर्कलोड के मैनेज करने की बात दोहराई. स्टार खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर बोलते हुए, रोहित ने कहा कि यह चिंता का विषय है क्योंकि वे अपनी पहली पसंद के खिलाड़ियों को याद कर रहे हैं और यह टीम के संतुलन और गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है.
भारतीय टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों को संकेत दे दिए हैं. आईपीएल 28 मई को समाप्त होगा जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को लंदन के ओवल में सात जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने के लिए केवल एक सप्ताह से अधिक का ही समय मिल पाएगा.
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…