होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बिजली उपभोक्ताओं को करारा झटका (फोटो प्रतीकात्मक)
Bihar Electricity rate increased: बिहार में लोगों को बिजली का करारा झटका लगा है. अब बिजली उपभोक्ताओं को प्रदेश में बिजली के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे. राज्य में अब बिजली महंगी होने जा रही है. दरअसल विद्युत विनियामक आयोग (Regulatary Commission) ने बिजली दरों में इजाफा करने की घोषणा की है. पटना में आयोग के चेयरमैन शिशिर सिन्हा ने बताया कि “प्रति यूनिट बिजली दरों में बढ़ोतरी के साथ ही इलेक्ट्रिसिटी बिल के फिक्सड चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है. फिक्सड चार्ज में दो गुने से अधिक बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा बिजली दरों के स्लैब को तीन से कम कर अब दो कर दिया गया है.”
जानकारी के मुताबिक, आयोग ने बिजली की दरों में 24.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. हालांकि बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की थी. बता दें कि अब सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर प्रति यूनिट बिजली दर तय की जाएगी.
बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी तक बिजली दर में बढ़ोतरी की मांग की थी. इसके अलावा फिक्स्ड चार्ज को दोगुना करने की भी मांग की. बिजली कंपनियों के मुताबिक, बिजली आपूर्ति खर्च में ज्यादा वृद्धि हो रही है. हालांकि रेगुलेटरी कमीशन ने बिजली कंपनियों 40 प्रतिशत की मांग को नहीं माना है. लेकिन बिजली की दरों में 24.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ-साथ फिक्स्ड चार्ज को दोगुना करने की घोषणा कर दी है. आयोग के इस फैसले के अब बिजली उपभोक्ताओं को अपनी जेब करीब सबा गुना तक ढीली करनी होगी.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, लोकसभा की सदस्यता और चुनाव लड़ने पर गहराया संकट, जानिए
बिजली उपभोक्ताओं को अभी तक 50 बिजली यूनिट तक के लिए केवल 6.10 रुपये प्रति यूनिट देना होता है. वहीं इससे ज्यादा खर्च होने पर 6.40 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होता है.
वहीं बिहार में अब 1 से लेकर 100 यूनिट हैं तो उपभोक्ता को प्रति यूनिट 7.57 रुपये देने पड़ेंगे. वहीं 100 ऊपर यूनिट होने पर प्रति यूनिट 9.10 रुपये प्रति यूनिट देने पड़ेंगे.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…