Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kanpur Dehat मामले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की बात, अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ परिवार, हिरासत में लेखपाल

Kanpur Dehat: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीड़ितों को एक करोड़ रुपए. दो को सरकारी नौकरी, एक मकान, 5 बीघा जमीन का पट्टा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

कानपुर देहात-घटनास्थल पर उठाया गया जला शव

Kanpur Dehat. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आश्वासन के बाद कानपुर देहात के मड़ौली गांव में हुई अग्निकांड की ह्रदय विदारक घटना के 24 घंटे बाद घटनास्थल से मां (प्रमिला दीक्षित )-बेटी (नेहा दीक्षित) का जला शव ले जाया गया. दूसरी ओर लेखपाल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि जिलाधिकारी नेहा जैन पर भी कार्रवाई हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी नजर बनाए हुए हैं.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की पीड़ितों से बात

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में आरोपी लेखपाल अशोक सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया है. जेसीबी चालक की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों में जिलाधिकारी नेहा जैन और तहसील प्रशासन के रवैये को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया है. तो वहीं मृतका के परिजनों को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने न्याय दिलाने का भरोसा जताया है. कमिश्नर कानपुर राज शेखर ने पीड़ित परिवार की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से बात कराई. इसके बाद डिप्टी सीएम ने सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए देने के साथ ही दो को सरकारी नौकरी, एक मकान, 5 बीघा जमीन का पट्टा और दोषिया पर सख्त कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया. इसी के बाद परिजनों ने शव को घटना स्थल से उठने दिया. अर्थात घटना के 24 घंटे बाद माँ- बेटी का जला शव घटनास्थल से उठाया जा सका. फॉरेंसिक टीम ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-  Kanpur Dehat अग्निकांड के बाद वायरल हुआ DM नेहा जैन के डांस का वीडियो, कांग्रेस-सपा ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना

इस सम्बंध में मंडलायुक्त राजशेखर ने मीडिया को जानकारी दी कि पीड़ितों की उपमुख्यमंत्री से बात हो चुकी है. आगे की कार्यवाही की जा रही है जिले स्तर की मांगों को पूरा किया जा रहा है. वहीं शासन स्तर पर भी मदद के आश्वासन दिए गए हैं. बता दें कि मृतका प्रमिला दीक्षित के परिवार में दो बेटे (शिवम और अंश) और उनके पति कृष्ण गोपाल दीक्षित हैं. उनकी एक ही बेटी नेहा थी, जिसकी उनके साथ ही जलने से मौत हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital