Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Agra: मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़ के बाद मोहल्ले वालों ने किया थाने का घेराव, दूसरे समुदाय के आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

एसीपी लोहामंडी गिरीश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी को 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विरोध करते लोग

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हिंदू युवती से छेड़छाड़ के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और इसके बाद इलाके का बाजार बंद करा दिया गया. लोगों ने आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने का घेराव भी किया. लोगों ने छेड़छाड़ के विरोध में जमकर नारेबाजी की. युवती से छेड़छाड़ का आरोप विशेष समुदाय के युवक पर लगा है.

जानकारी सामने आ रही है कि, अपने घर से मंदिर जा रही युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की. वह किसी तरह बचकर घर पहुंची और परिजनों को इस बात की जानकारी दी. खबर मिलने पर परिजन व मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया. घटना आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र के आलमगंज चौकी क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि यहां की रहने वाली एक युवती पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी. तभी रास्ते में चौकी के पास फाटक के बाहर दूसरे समुदाय का युवक खड़ा सिगरेट पी रहा था.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के इन 5 जिलों को मिलेगा 6 निजी विश्वविद्यालय का तोहफा, योगी सरकार ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

युवती वहां से गुजरी तो वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. इस पर युवती किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी. इस पर परिजनों ने ये बात पड़ोसियों को बताई. इसके बाद सभी आक्रोशित हो उठे और पूरा बाजार बंद करके सीधे थाने पहुंच गए. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

मामला इतना बड़ा हो गया कि मौके पर कई थानों की फोर्स और आलाधिकारियों को पहुंचना पड़ा. अधिकारियों द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया गया. वहीं आक्रोशित लोगों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि आरोपी को तत्काल पकड़ा जाए. लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो थाने पर धरना दिया जाएगा. वहीं पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर लिया है औऱ आरोपी युवक के परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है.

इस पूरे मामले को लेकर एसीपी लोहामंडी गिरीश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. एसीपी ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital