Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bareilly: पैसा मांगने पर ठेले वाले को मार दी गोली, बोला- “नहीं पसंद आया था कबाब का स्वाद”, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

मामला बरेली के प्रेम नगर के प्रियदर्शनी नगर से सामने आया है. हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सर्राफ मयंक अग्रवाल और उसके साथी ताजिम शम्सी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार किया (फोटो सोशल मीडिया)

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक शख्स ने ठेले वाले को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उसने कबाब के पैसे मांग लिए थे. गोली मारने वाले शख्स ने पहले कहा कि कबाब का स्वाद ठीक नहीं था और फिर गोली मार दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला बरेली के प्रेम नगर के प्रियदर्शनी नगर से सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक विवाद के बाद कबाब बनाने वाले की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सर्राफ मयंक अग्रवाल और उसके साथी ताजिम शम्सी को गिरफ्तार कर लिया है. कार सवारों को कबाब का स्वाद अच्छा नहीं लगा तो पहले तो इन लोगों ने ठेले वाले को पैसा देने से इनकार कर दिया लेकिन जब ठेले वाले ने इसका विरोध किया और बार-बार पैसा मांगा. उसकी हत्या कर फरार हो गए.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, प्रियदर्शनी नगर में बीडीए ऑफिस के पास अंकुर सबरवाल अपना मटन कबाब का ठेला लगाता है. उसके स्टाल पर नासिर कबाब बनाने का काम करता था. 3 मई की रात लगभग 10:30 बजे एक ग्राहक उसकी दुकान पर कबाब खाने आया और कबाब खाने के बाद जब वह जाने लगा तो नासिर ने उससे कबाब के पैसे मांगे.

ये भी पढ़ें- Hyderabad: इंस्टाग्राम रील बनाने की दीवानगी बनी मौत की वजह, चलती ट्रेन के सामने कर रहा था शूटिंग

इस पर कार सवार ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा व कहने लगा कि कबाब खराब बना था और वे पैसा नहीं देंगे. हालांकि नासिर ने फिर से पैसा मांगा तो आरोपी ने तमंचा निकाल कर उस पर फायर झोंक दिया और मौके से फरार हो गए. नासिर को घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

इसके बाद टीम बनाकर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाशी शुरू की तो पता चला कि गोली मारने वाले बदमाश इनोवा कार से आए थे. इसके बाद से पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी. घटना के बाद आसपास के सभी लोग अपना ठेला समेटकर निकल गए थे. वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की मदद के आरोपियों की गाड़ी ट्रेस कर खोज निकाला और इस मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया है व अन्य की तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital