Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: संभल में ढहा कोल्ड स्टोरेज, 30-40 मजदूरों के दबे होने की आशंका, तीन को किया गया रेस्क्यू

Sambhal: उत्तर प्रदेश के सम्भल के चन्दौसी स्थित मवई गांव में एक कोल्ड स्टोर की इमारत ढह गई है. हादसे के वक्त यहां 30- 40 मजदूर मौजूद थे और आलू की बोरियां मौजूद थीं.

वीडियो ग्रैब

Cold Store Building Collapsed: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के चन्दौसी स्थित मवई गांव में एक कोल्ड स्टोर की इमारत ढहने से उसके नीचे काम रहे मजूदर दब गए. आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त करीब 30 से 40 मजदूर काम कर रहे थे और बड़ी संख्या में आलू की बोरियां रखी थीं. यहां अमोनिया गैस का रिसाव होने के कारण बचाव दल को राहत कार्य में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. खबर लिखे जाने तक तीन मजदूरों को जिंदा निकाल लिया गया था.

पढ़ें इसे भी- UP News: आगरा के कोर्ट में भिड़े वकील और पक्षकार, जमकर हुई मारपीट

बचाव कार्य के लिए 12 जेसीबी और पुलिस फोर्स के साथ ही आला अधिकारी मौजूद हैं. बता दें कि ए आर कोल्ड स्टोरेज पर हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है, जिनके घरों के लोग मलबे के नीचे दबे हैं, उनका रो-रो कर बुरा हाल है. जेसीबी के जरिए मलबा हटाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर में राहत कार्य धीमे चलने का आरोप लगाकार लोगों ने इस्लाम नगर रोड पर जाम लगा दिया है. इसको देखते हुए पीएसी को भी बुला लिया गया है. भीड़ को काबू मे करने के लिए पीएसी को लाठी पटकने के लिए भी मजबूर होना पड़ा है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

घटना के बाद से ही मौके पर एसडीएम चंदौसी मौजूद हैं. कोल्ड स्टोर के मालिक का नाम अंकुर अग्रवाल बताया जा रहा है. फिलहाल घटना के करीब दो घंटे बाद भी प्रशासन बचाव और राहत कार्य में लगा हुआ है और अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि छत गिरने से कितने मजदूर अंदर काम कर रहे थे. फिलहाल NDRF की टीम को मौके पर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का काम कर रही है. मौके पर सम्भल व बदायूं ज़िले के तमाम अधिकार तैनात हो गए.

मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी ने भी ली है और राहत-बचाव कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिया है. मौके पर डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर भी पहुंच गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital