Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Covid-19: लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में 15 दिनों से नहीं है कोविड वैक्सीन, जानें क्या बोले अधिकारी

Lucknow: देश कोरोना महामारी के खतरनाक दिन देख चुका है. न केवल लखनऊ बल्कि पूरा प्रदेश और देश इस त्रासदी से किस तरह निपटा है ये तो सभी जानते हैं.

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कोरोना वैक्सीन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के प्रमुख सरकारी अस्पतालों से लेकर सीएचसी में भी कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई है. बताया जा रहा है कि वैक्सीन पिछले 15 दिन से सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध नहीं है. पात्रों को दूसरी व तीसरी डोज भी देने में दिक्कत हो रही है, जो कि लोगों के लिए चिंता का विषय है.

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर, सिविल हॉस्पिटल, लोकबंधु, रानी लक्ष्मीबाई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान समेत सीएमओ के अधीन आने वाले 19 सीएचसी से वैक्सीन खत्म हो गई है. इससे उन लोगों को वैक्सीन देने में चिकित्सकों को तमाम समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जो दूसरी या तीसरी डोज लगवाने के लिए आ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने कोविशील्ड, कोवैक्सिन व बच्चों की वैक्सीन के लिए राज्य सरकार से मांग की है. बीते 9 फरवरी से सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं है.

पढ़ें ये भी- UP Budget 2023: सतीश महाना का विधायकों को तोहफा, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन से मिलेगी कार, जल्द जारी होगा नंबर

देश कोरोना महामारी के खतरनाक दिन देख चुका है. न केवल लखनऊ बल्कि पूरा प्रदेश और देश इस त्रासदी से किस तरह निपटा है ये तो सभी जानते हैं. सरकार ने इस माहामारी को काबू में करने के लिए हर प्रयत्न किए, जिसके बाद कोरोना पर काबू पाया जा सका. इसके बाद दिनों दिन देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है और राज्यों के साथ केंद्र सरकारों ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाकर कोरोना के प्रभाव से लोगों को बचाने का काम किया है. इस बीच, खबर आई है कि गत 15 दिन से वैक्सीन लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में नहीं है.

जानें क्या बोले डा. एमके सिंह

इस सम्बंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एमके सिंह ने बताया की पहले स्टेट से 49 हजार डोज वैक्सीन मिली, जिससे लोगों क़ो दूसरी और तीसरी डोज दे दी गई. वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या हर दिन 800 से 1000 तक पहुंच रही थी. जागरूकता की कमी की वजह से एएनएम के माध्यम से घर- घर वैक्सीन लगवाई गयी. अब 9 फरवरी से कोविड वैक्सीन नहीं है, जिसके चलते वैक्सीन की दूसरी और तीसरी डोज नहीं लग पा रही है. वैक्सीन की मांग की गई है. जैसे ही वैक्सीन आती है, टीकाकरण अभियान फिर से शुरू किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital