मनोरंजन

IAS अधिकारी बनना चाहती थीं मौनी रॉय, टीवी ही नहीं अब बॉलीवुड पर भी कर रही राज, ऐसे रखा था एक्टिंग में कदम

मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नही है. वह ‘नागिग’ जैसे हिट शो और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं. उन्होंने अपने हर किरदार से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. फिर चाहे वो किसी टीवी शो से हो या फिल्मों में निभाए गए किसी किरदार से. मौनी ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो से की थी. जबकि सच तो यह है कि उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखा था. तो फिर क्या बनना चाहती थीं मौनी रॉय? आइए जानते हैं.

इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ किया स्क्रीन शेयर

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में खलनायक की भूमिका निभाकर मौनी ने साबित कर दिया कि वह अपने निभाए हर किरदार में जान फूंक देती हैं. छोटे पर्दे से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अब इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. वह अपनी अद्भुत अभिनय प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले अक्षय कुमार और राजकुमार राव के साथ फिल्मों में भी दिखाई दी हैं. मौनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म गोल्ड से अक्षय कुमार की ऑन स्क्रीन पत्नी बनकर की थी. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं. टीवी की तरह मौनी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाने में सफल रही हैं. लेकिन सच तो यह है कि मौनी कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं.

ये भी पढ़ें- ये हैं भोजपुरी स्टार निरहुआ की असली पत्नी, आम्रपाली दुबे के साथ जुड चुका है एक्टर का नाम

एक्ट्रेस बनने का सपना देखा करती थीं मौनी

मौनी रॉय अब तक कई टीवी शोज और फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं. लेकिन उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने  कभी अभिनेत्री बनने का सपना नहीं देखा था, वह अभिनेत्री बनना भी नहीं चाहती थी. वह एक बंगाली परिवार से थी, इसलिए गीत, संगीत और अन्य गतिविधियों में शामिल होना कोई बड़ी बात नहीं थी. उनका शुरू से ही आईएएस बनने का सपना था. यह देखकर वह बड़ी हुई और यह सपना उसके पिता का भी था, लेकिन एक पल ऐसा आया और वह गलती से अभिनय में आ गई. लेकिन अब उन्हें एक्टिंग से काफी लगाव है. वह केवल एक अभिनेत्री बने रहना चाहती हैं. अगर उन्हें  कभी मौका मिले तो वह अपनी किताब भी लिखना चाहती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

18 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

20 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

30 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago