Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: ताई के निधन पर सैफई में परिवार के साथ दिखे अखिलेश यादव, पूरा कुनबा बैठा एक साथ, नम हुईं आंखें

Saifai: सपा प्रमुख के साथ चाचा शिवपाल और राम गोपाल यादव भी सैफई पहुंचे थे. शनिवार के भोर में करीब 3 बजे उनके निधन की खबर के बाद से ही यादव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई थी.

सैफई में अपने पूरे परिवार के साथ अखिलेश यादव (फोटो सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

UP News: मुलायम सिंह यादव की भाभी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की ताई समद्रा देवी (84) के निधन पर शनिवार की सुबह से ही सैफई में अखिलेश यादव का पूरा कुनबा नजर आया. यहां पर परिवार के सभी दिग्गज एक साथ दिखाई दिए. इस मौके पर अखिलेश ने खुद भी ताई की अर्थी को कंधा दिया. तो वहीं पूरे परिवार की आंखें नम थीं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह ताई के निधन की खबर मिलते ही अखिलेश यादव पूरे परिवार के साथ सैफई पहुंचे. इसी के साथ एक-एक कर यादव परिवार कर हर दिग्गज यहां जुटा और अखिलेश साथ खड़ा दिखाई दिया. बता दें कि समद्रा देवी का निधन 84 साल की उम्र में शनिवार की भोर में करीब तीन बजे के करीब हुआ.

जानकारी सामने आई है कि वह लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं. उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था. समद्रा देवी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव की पत्नी और और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की दादी थीं. उनके निधन पर पूरा यादव परिवार शोकाकुल दिखा तो वहीं इस मौके पर यादव परिवार की एकजुटता एक बार फिर से नजर आई.

सपा प्रमुख के साथ चाचा शिवपाल और राम गोपाल यादव भी सैफई पहुंचे थे. उनके अंतिम संस्कार के दौरान कई मौकों पर अखिलेश यादव को दोनों चाचा के साथ देखा गया. इसकी तस्वीरें सपा प्रमुख ने खुद ही अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है. दोपहर में ताई का अंतिम संस्कार किया गया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “…शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है…”, 2000 के नोट बंद होने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी साधा निशाना

इस दौरान अखिलेश के साथ ही उनके चाचा और अन्य लोग भी मौजूद रहे. इस दौरान सभी की आंखें नम दिखाई दे रही थीं. समद्रा देवी की अंतिम यात्रा सैफई स्थित पैतृक घर से विश्राम घाट पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह, शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि ने पार्थिक शरीर को कंधा दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital