देश

UP News: घोटाले के आरोप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार, 3500 डस्टबिन का नहीं दे पाया हिसाब, लाखों के गबन का आरोप

Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां की क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने अजामगढ़ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर डस्टबिन खरीद में घोटाले करने का आरोप लगा है. पूर्व नगर पंचायत पर 4 हजार पांच सौ डस्टबिन खरीदने का आरोप है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक यह सभी डस्टबिन 350 रूपए की दर से खरीदी गई थी, लेकिन इनमें से 3500 डस्टबिन का हिसाब पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नहीं दे पाए थे. इसके बाद पूरे मामले में 25 जनवरी वर्ष 2022 में सगड़ी के तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए 17 लाख, 25 हजार 750 रूपए की गड़बड़ी का आरोप पारसनाथ सोनकर पर लगाया था. इसके बाद पूरे मामले की जांच जिले के जीयनपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी. जांच पूरी होने के बाद जो सबूत पुलिस और क्राइम ब्रांच को प्राप्त हुए, उसी के आधार पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पारसनाथ सोनकर को गिरफ्तार किया गया है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की रंगदारी… उमेश पाल की पुरानी FIR से हत्याकांड में आया नया एंगल

SP ग्रामीण ने कहा विवेचना के बाद हुई गिरफ्तारी

इस पूरे मामले को लेकर जिले के एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि गबन मामले में दर्ज विवेचना की जिले की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही थी. पुलिस की विवेचना में पारसनाथ सोनकर पर लगे सभी आरोप सही पाए गए, जिसके बाद जीयनपुर थाने के इंस्पेक्टर यादुवेन्द्र पांडेय और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी को अब कोर्ट भेजा जा रहा है जहां से जेल के लिए रवाना किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले भी आरोपी पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन पर गुंडा एक्ट सहित आठ गंभीर मुकदमें दर्ज हैं. मालूम हो कि पारसनाथ सोनकर  2022 में मऊ विधानसभा से सपा (समाजवादी पार्टी) के टिकट से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद उसके इरादों पर पानी फिर गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

9 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

40 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago