Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: सपा की सदस्यता लेने पर ही मिलेगा फ्री राशन- श्रावस्ती में कोटेदार की शर्त, विरोध के बाद DM ने बिठाई जांच

Shravasti: सरकार गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को निशुल्क राशन मुहैया कराने का काम कर रही है लेकिन श्रावस्ती जनपद के एक गांव में कोटेदार इस राशन को सपा का राशन बताकर वितरित कर रहा है.

कोटेदार रुबीना बानो और फिरोज खान

अभिषेक सोनी

UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक सरकारी राशन वितरित करने वाले कोटेदार ने गांव के गरीब लोगों को तभी फ्री राशन देने की बात कही है, जब वो सपा (समाजवादी पार्टी) की सदस्यता लेंगे. फिलहाल इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच बिठा दी है.

केंद्र व यूपी सरकार गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को निशुल्क राशन मुहैया कराने का काम कर रही है लेकिन श्रावस्ती जनपद में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बाद डीएम ने जांच बिठा दी है. यहां राशन की दुकान रुबीना बानो के नाम है. लेकिन जानकारी सामने आई है कि रुबीना अहमदाबाद में रहती है और उसकी पति फिरोज खान कोटा चलाता है.

ये भी पढ़ें- UP News: इस नोटिस के कारण एक बार फिर से चर्चा में है आगरा की जामा मस्जिद, जानें क्या है पूरा मामला

पूरा मामला श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक के चौरी कोटिया ग्राम पंचायत से सामने आया है. यहां के कोटेदार की मनमानी का ये आलम है कि जहां पर सरकार के द्वारा गरीबों को गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन इस गांव के कोटेदार राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं देते. जब कार्ड धारक राशन लेने जाता है तो पहले उन्हें समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी होती है. उसके बाद राशन मिलता है. जब इस बात का विरोध आम जनता ने किया तो कोटेदार ने कह दिया कि जा कर राशन मोदी जी से लो. अगर यहां लेना है तो पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी होगी. फिर तुमको राशन मिलेगा.

एसडीएम को नहीं है मामले की जानकारी

इस मामले में जहां एक ओर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने दावा किया है कि वे इस मामले को लेकर एसडीएम जमुनहा प्रेम नारायण के पास पहुंचे और पूरे प्रकरण को संज्ञान में दिया, तो वहीं मीडिया द्वारा इसकी जानकारी एसडीएम प्रेम नारायण से की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इस मामले की जानकारी उनको नहीं है. उन्होंने कहा कि मामला प्रकाश में आयेगा तो कार्यवाही की जायेगी. अब जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जांच एसडीएम को सौंपी है और जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital