Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: बैंक खाते में एक बार रुपए आए और फिर आते ही गए…असलम दो दिन में बना 4.78 करोड़ का मालिक

Aligarh: क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार ने बताया कि, असलम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अब साइबर टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

फोटो-सोशल मीडिया

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के ऊपर नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा निवासी असलम नाम का युवक दो दिन में करोड़पति बन गया है. दिवाली के मौके पर अचानक उसके बैंक खाते में 4.78 करोड़ रुपए आए हैं. उसके आईडीएफसी और यूको बैंक के दो अकाउंट हैं और दोनों में ये धनराशि आई है. जहां एक ओर असलम ने इसको लेकर पुलिस और बैंक मैनेजर को शिकायत की है. वहीं अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.

असलम ने इस सम्बंध में मीडिया को बताया कि, दिवाली के मौके पर 11 और 12 नवंबर को उसके बैंक अकाउंट में पैसे आना शुरू हुए और लगातार रूपए आते ही चले गए. इसकी वजह से वह हक्का-बक्का रह गया. असलम ने बताया कि छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के दिन 4 करोड़ 78 लाख रुपये अकाउंट में आ गए. इसके बाद से वह काफी परेशान है. इसको लेकर उसने अपने बैंक मैनेजर के साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद बैंक मैनेजर और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दूसरी ओर असलम के अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, 21 घायल, मची चीख-पुकार

दोनों अकाउंट में आई बड़ी रकम

असलम ने बताया है कि उसके आईडीएफसी बैंक अकाउंट में रुपए आते हैं और यूको बैंक में ट्रांसफर हो जाते हैं. यही प्रक्रिया यूको बैंक से आईडीएफसी बैंक अकाउंट में हो रही है. इसी के साथ उसने बताया कि बैंक डिटेल निकालने पर अलग-अलग अज्ञात अकाउंट से छोटी से बड़ी रकम तक फंडिंग हो रही है.

साइबर टीम जुटी कार्रवाई में

इस मामले पर क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पांडे ने मीडिया को जानकारी दी कि, ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी असलम ने शिकायत की है कि उसके दो अकाउंट आईडीएफसी और यूको बैंक अकाउंट में 4 करोड़ के आस-पास अचानक रुपये आ गए हैं. अभय कुमार ने जांच को लेकर बताया कि, असलम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और अब साइबर टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital