देश

‘ये राहुल बाबा मुझे ताने देकर कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, अब देखो’, अमित शाह का कांग्रेस पर वार

Amit Shah vs Rahul Gandhi: श्रीराम की नगरी में भव्‍य रामलला मंदिर का निर्माण-कार्य जोरों पर है. इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने अभी मध्य प्रदेश के रीवा में कहा, “…ये राहुल बाबा मुझे बहुत ताने देकर कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तिथि नहीं बताएंगे. आज मैं कहता हूं राहुल बाबा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है.”

जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह बोले— “आप सबको…इस बार आपको तीन दिवाली मनानी हैं. एक तो आप मना चुके 2 दिन पहले..अगली 3 दिसंबर को मनेगी और फिर जनवरी 2024 में मनेगी.”

मध्य प्रदेश के रीवा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में ही जबलपुर पहुंचे. जबलपुर में उन्‍होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “5 पीढ़ी से कांग्रेस पार्टी को अपने परिवार का गढ़ बनाए हुए गांधी परिवार और कमलनाथ-दिग्विजय की बंटाधार जोड़ी मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकती है.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, “कमलनाथ को अपने बेटे नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है और दिग्विजय सिंह को जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना है. सोनिया गांधी को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है. तो बताइए…ये आपका भला कर सकते हैं क्या?”

यह भी पढ़िए: ‘मूर्खों के सरदार किस दुनिया में रहते हो…’ राहुल गांधी के Made In China के दावे पर PM नरेंद्र मोदी का करारा हमला

नड्डा ने भी बोला कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी मध्य प्रदेश में जनसभा को संबोधित किया. नड्डा ने नरसिंहपुर में कहा, “2003 में यही प्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था. ब से बिहार, म से मध्य प्रदेश, र से राजस्थान, उ से उत्तर प्रदेश, ये बीमारू राज्य कहलाते थे. आज हम गौरव के साथ कह सकते हैं कि ये राज्य बीमारू नहीं बेमिसाल बन गया है और ये भाजपा के शासन का नतीजा है.”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

4 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

14 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago