Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shahjahanpur: सीमा के बाद अब यूपी में एक और सरहद पार की लव स्टोरी के चर्चे, सात समुंदर पार कर आई युवती ने शाहजहांपुर में रचाया विवाह

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के बाद अब साउथ कोरिया की किम अपने प्रेमी से मिलने शाहजहांपुर पहुंच गई हैं और फिर सिख परम्परा के मुताबिक शादी कर ली है.

Marriage

सांकेतिक तस्वीर

Shahjahanpur: इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर सरहद पार की लव स्टोरी के चर्चे जोरों पर हो रहे हैं. अभी पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और बार्डर पार की लव स्टोरी सामने आई है. ये नई लव स्टोरी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) से सामने आई है और जानकारी आ रही है कि दक्षिण कोरिया की युवती किम बोह-नी सात समुंदर पार कर भारत पहुंचीं और अपने प्रेमी सुखजीत सिंह से मिलीं और फिर झटपट शादी भी कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों ने सिख रीति रिवाज से शादी की है.

दो साल पहले शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

इन दोनों की लव स्टोरी को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि दो साल पहले दोनों की लव स्टोरी दक्षिण कोरिया की एक कॉफी शॉप से शुरू हुई थी. सुखजीत कॉफी शॉप में एक कर्मचारी के रूप में काम करते थे और इसी जगह पर किम बोह-नी भी बतौर बिलिंग काउंटर अटेंडेंट के रूप में काम करने लगी थीं. एक साथ काम करते हुए दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. वहां पर दोनों शादी कर पाते इससे पहले सुखजीत को छह महीने के लिए भारत लौटना पड़ा. इस दौरान किम अपने देश में सुखजीत के बगैर नहीं रह पा रही थीं. इसके बाद उन्होंने भारत आने की ठानी और फिर एक दोस्त की मदद से दिल्ली पहुंची, फिर वहां से शाहजहांपुर चली गई और फिर सुखजीत से मिलीं.

ये भी पढ़ें- UP News: अब अगर गाड़ियों पर लिखे मिले ये सारे शब्द तो काटा जाएगा लम्बा-चौड़ा चालान, सीएम योगी ने दे दिए हैं कड़े निर्देश

सुखजीत का परिवार हो गया खुश और कर दी शादी

सुखजीत सिंह के प्रति किम के प्यार और लगाव को देखते हुए सुखजीत के परिवार वालों ने दोनों की शादी करने की ठान ली और फिर परिवार के इस फैसले के बाद दोनों खुश हो गए. हाल ही में इस जोड़े ने एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंधे हैं. सुखजीत ने अब दक्षिण कोरिया में ही रहकर किम के साथ वैवाहिक जीवन बिताने का निर्णय लिया है और बताया है कि वहां पर उनकी नौकरी है और दोनों वहीं पर खुशी-खुशी रहेंगे और भारत भी आते-जाते रहेंगे. किम को भी भारत के लिए तीन महीने का पर्यटक वीजा मिला था जिसमें से एक महीने पूरे हो चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital