Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: अलीगढ़ में कुत्ते का आतंक, घर में सो रही चार माह की बच्ची को मुंह में दबाकर भागा, नोच-नोच कर मार डाला

Aligarh: अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र की एडीए स्वर्ण जयंती कॉलोनी में रहने वाले शख्स की दो बहनों की शादी थी. सभी कार्यक्रम में व्यस्त थे. इसी दौरान कुत्ता बच्ची को लेकर भाग निकला.

अलीगढ़ के मोहल्लों में घूमते आवारा कुत्ते

UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर अलीगढ़ से सामने आ रही है. यहां के एक गांव में एक शादी वाले घर में उस वक्त कोहराम मच गया, जब आवारा कुत्तों ने एक चार महीने की बच्ची के ऊपर हमला कर दिया और उसे उठा कर जंगल की ओर भाग गए. उस वक्त बच्ची सो रही थी. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है, लोग अपने-अपने बच्चों के लिए चिंतित हो रहे हैं.

थाना क्वार्सी क्षेत्र की एडीए स्वर्ण जयंती कॉलोनी में रहने वाले पवन कुमार की दो बहनों की शनिवार शाम बारात आई थी. शादी की रस्म के दौरान, पवन की पत्नी घर के एक हिस्से में गद्दे पर अपने 4 माह के जुड़वा बच्चों, (बेटी – बेटे) को सुलाकर कन्यादान करने चली गई. इसी दौरान दो कुत्ते वहां आ गए. एक कुत्ता उनकी 4 माह की बच्ची को मुंह में दबाकर भाग निकला. इसी दौरान लोगों ने देखा कि एक कुत्ता किसी बच्चे को मुंह में दबा कर भाग रहा है. लोगों ने उसका पीछा किया और कुत्ते को पत्थर मारा. इस पर कुत्ता बच्ची को छोड़कर भाग गया, लेकिन कुत्ते के नुकीले दांत बच्ची की गर्दन पर लगने से बच्ची की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन

इसके बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया. जहां एक ओर पवन अपनी बहनों की विदाई का इंतजाम कर रहे थे. दूसरी ओर अपनी नन्ही बच्ची के अंतिम संस्कार का भी बंदोबस्त करना पड़ा. लोगों का कहना था कि आवारा कुत्तों के बारे में कितनी बार ही अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन इनको पकड़ने के लिए कोई एक्शन नहीं हुआ.

मृत बच्ची की दादी आशा देवी ने बताया कि सभी शादी कार्यक्रम में व्यस्त थे. उनकी बहू एक ही जगह पर अपने दोनों जुड़वा बच्चों को सुला दिया और अपने काम में लग गई. इतने में ही कुत्ता बच्ची को उठा कर भागने लगा. जब तक हम लोग बचाते. तब कर बच्ची की मौत हो चुकी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital