Bharat Express DD Free Dish

Etah News: शादी समारोह में नाचते-नाचते जमीन पर गिरा युवक, हुई मौत, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग

24 साल के युवक की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है, लेकिन परिजनों का कहना है कि वह किसी भी तरह से बीमार नहीं था. वह अपने भाई की साली की शादी में डांस कर रहा था.

वीडियो ग्रैब

Edited by Nitish Pandey

Etah News: उत्तर प्रदेश सहित देश के तमाम हिस्सों में नाचते, खेलते या फिर जिम में एक्सरसाइज करते हुए जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस तरह के सामने आते वीडियो लोगों को अब डराने लगे हैं. कोरोना महामारी के बाद से अचानक सामने आ रहे इस तरह के वीडियो ने लोगों के अंदर खौफ भर दिया है. ताजा वीडियो उत्तर प्रदेश के एटा जिले से सामने आ रही है, जहां एक शादी समारोह में डांस करते-करते युवक की कब जान चली गई लोगों को पता ही नहीं चला. युवक जमीन पर गिरकर मर चुका था, लेकिन अन्य लोग डांस करते रहे. लोगों को लगा कि वह डांस का ही कोई स्टेप कर रहा है.

इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक की दर्दनाक मौत साफ दिखाई दे रही है. जानकारी सामने आ रही है कि, एक शादी समारोह में नाचते समय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. उसकी मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

युवक का नाम संजू (24) बताया जा रहा है, जो कि एटा जिले के मोहल्ला गढ़ि वैश्यान राजा का रामपुर का निवासी था. खबर सामने आ रही है कि, वह अपने भाई की साली की शादी में पहुंचा था. इसी दौरान सभी लोग नाच रहे थे. तो वह भी नाचने लगा. नाचते-नाचते वह जमीन पर गिर पड़ा और फिर काफी देर तक नहीं उठा. इसी दौरान अन्य लोग नाचते रहे. लोगों को लगा कि वह डांस का ही कोई स्टेप जमीन पर लेट कर कर रहा है, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो लोगों ने उसे उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- UP News: “जबरदस्ती धर्मांतरण कराए जाने पर यूपी में होगी सख्त कार्रवाई”, बोले स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर

आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. वहीं युवक की उम्र मात्र 24 साल होने की वजह से लोग अचरज में हैं कि इतनी कम उम्र में उसे हार्ट अटैक कैसे आ गया?

फिलहाल परिजनों का कहना है कि उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि युवक गोकुल पूरा थाना कलान जनपद शाहजहांपुर में शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था. देर रात शव को कस्वा लाया गया था, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read