देश

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी को कड़ी चुनौती देगी सपा? सर्वे के आंकड़ों ने दिए संकेत, जानें किसे मिल सकता है सबसे ज्यादा वोट

UP Nikay Chunav 2023: 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में निकाय को सेमी फाइनल की तरह माना जा रहा है. प्रदेश में निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा है. ऐसे में सभी पार्टियां ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश में हैं. यहां तक कि उम्मीदवार तय करने में पार्टियां फूंक फूंककर कदम रखा है. वहीं इस चुनाव में भी सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. इस बीच एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर एक ओपिनियन पोल किया है. जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.

इस ओपनिंग पोल के मुताबिक, निकाय चुनाव में बीजेपी जीतती हुई नजर आ रही है तो वहीं सपा की तरफ से भी कड़ी चुनौती दी जा रही है. आइए बताते हैं चुनाव में किसको कितने प्रतिशत वोट मिल रहा है.

किसको कितना वोट ?

निकाय चुनाव में सी वोटर द्वारा किए गए ओपनिंग पोल में सत्ताधारी बीजेपी को 45% वोटर मिल रहे हैं, समाजवादी पार्टी को 31%, बसपा को 8%, कांग्रेस को 7% और अन्य को 9% वोट मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-  LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 171.50 रुपये की कटौती, जानें- दिल्ली से लेकर बिहार तक की कीमत

सीएम योगी के काम से कितने खुश लोग

सी वोटर सर्वे में ये भी जानने की कोशिश की गई कि लोग यूपी सरकार के काम से कितने खुश हैं तो प्रदेश में 51% लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं. 14% कुछ हद तक संतुष्ट हैं. 9 % कुछ हद तक असंतुष्ट हैं. 21% पूरी तरह असंतुष्ट हैं जबकि 5% का पता नहीं है.

बता दें कि प्रदेश में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में मतदान होना है. इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. इस बार बीजेपी, सपा के साथ बसपा और कांग्रेस ने भी जान फूंक रही है. सपा और रालोद का गठबंधन है. बीजेपी इस बार मुसलमानों को भी टिकट देनें में पीछे नहीं है. वहीं बहुजन समाज पार्टी दलित-मुस्लिम समीकरण को साधने की कोशिश में है. पार्टी हर हाल में इस बार अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है. वहीं सपा भी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago