देश

UP Politics: ‘कुछ दिन बाद अखिलेश यादव भी जेल जाएंगे’, केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों किया ये दावा ?

Deputy CM keshav Prasad Maurya: यूपी की सियासत में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी हमले कोई बड़ी बात नहीं है. अक्सर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच में जुबानी जंग देखने को मिलती है. इस कड़ी में एक बार फिर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के ऊपर बड़ा हमला बोला है. साथ ही एक दावा भी किया ”कुछ दिन बाद अखिलेश यादव भी जेल जाएंगे”

दरअसल, अखिलेश यादव पिछले कुछ समय से जेल में बंद अपने नेताओं से जाकर मिल रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों अपने उन नेताओं से मुलाकात की है. जो जेल में बंद हैं. वहीं अखिलेश यादव आज झांसी दौरे पर है. जहां वो झांसी जेल में बंद पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मिलेंगे. वे अभी झांसी जेल में बंद हैं.

“कुछ दिन बाद अखिलेश भी जेल जाएंगे”

अखिलेश की इन मुलाकातों को लेकर ही डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा, “कुछ दिन बाद अखिलेश भी जेल जाएंगे”. इसके अलावा उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि विपक्ष पहले से ही एक साथ है, कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भारत जोड़ो यात्रा में न्योता दें या न दें. बता दें कि अखिलेश यादव पूर्व विधायक और वर्तमान विधायकों से जेल जाकर मुलाकात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: मर्डर से पहले श्रद्धा का आफताब से हुआ था झगड़ा, ‘ऑडियो’ सबूत से खुलेगा हत्याकांड का हर राज!

किन-किन नेताओं से की मुलाकात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिनों कानपुर गए थे. जहां कानपुर जेल में बंद सपा के विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की थी. इससे पहले वो आजमगढ़ गए थे, तब उन्होंने रामाकांत यादव से मुलाकात की थी. इस दौरान अखिलेश यादव पर जेल में बंद नेताओं से मुलाकात करने पर कई तरह के सावल भी उठे. लेकिन इसके बावजूद भी अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके. उनका ये अभियान अभी भी जारी है.

वहीं, खबर ये भी सामने आ रही है कि आज वो झांसी दौरे के दौरान झांसी जेल में बंद पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से भी मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने उन पर हमला बोला है.

– भारत एक्प्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

10 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

26 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

27 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

33 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

47 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

56 minutes ago