Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: ‘कुछ दिन बाद अखिलेश यादव भी जेल जाएंगे’, केशव प्रसाद मौर्य ने क्यों किया ये दावा ?

Keshav Prasad Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा ”कुछ दिन बाद अखिलेश भी जेल जाएंगे”. उनके इस बयान के बाद यूपी में जुबानी हमले तेज होने के आसार हैं.

Deputy cm keshav prasad maurya

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव (फोटो ट्विटर)

Dimple Yadav Edited by Dimple Yadav

Deputy CM keshav Prasad Maurya: यूपी की सियासत में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी हमले कोई बड़ी बात नहीं है. अक्सर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच में जुबानी जंग देखने को मिलती है. इस कड़ी में एक बार फिर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के ऊपर बड़ा हमला बोला है. साथ ही एक दावा भी किया ”कुछ दिन बाद अखिलेश यादव भी जेल जाएंगे”

दरअसल, अखिलेश यादव पिछले कुछ समय से जेल में बंद अपने नेताओं से जाकर मिल रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों अपने उन नेताओं से मुलाकात की है. जो जेल में बंद हैं. वहीं अखिलेश यादव आज झांसी दौरे पर है. जहां वो झांसी जेल में बंद पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मिलेंगे. वे अभी झांसी जेल में बंद हैं.

“कुछ दिन बाद अखिलेश भी जेल जाएंगे”

अखिलेश की इन मुलाकातों को लेकर ही डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा, “कुछ दिन बाद अखिलेश भी जेल जाएंगे”. इसके अलावा उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा कि विपक्ष पहले से ही एक साथ है, कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भारत जोड़ो यात्रा में न्योता दें या न दें. बता दें कि अखिलेश यादव पूर्व विधायक और वर्तमान विधायकों से जेल जाकर मुलाकात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: मर्डर से पहले श्रद्धा का आफताब से हुआ था झगड़ा, ‘ऑडियो’ सबूत से खुलेगा हत्याकांड का हर राज!

किन-किन नेताओं से की मुलाकात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिनों कानपुर गए थे. जहां कानपुर जेल में बंद सपा के विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की थी. इससे पहले वो आजमगढ़ गए थे, तब उन्होंने रामाकांत यादव से मुलाकात की थी. इस दौरान अखिलेश यादव पर जेल में बंद नेताओं से मुलाकात करने पर कई तरह के सावल भी उठे. लेकिन इसके बावजूद भी अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके. उनका ये अभियान अभी भी जारी है.

वहीं, खबर ये भी सामने आ रही है कि आज वो झांसी दौरे के दौरान झांसी जेल में बंद पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से भी मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने उन पर हमला बोला है.

– भारत एक्प्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital