Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: क्या ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होंगी मायावती…? जयंत चौधरी ने दिया ये जवाब

UP News: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, इंडिया’ गठबंधन में सीटों का बंटवारा जल्द ही होगा. अभी किसी भी दल ने इस सिलसिले में कोई दावा नहीं किया है.

जयंत चौधरी (फोटो सोशल मीडिया)

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर अब काफी कम वक्त बचा है. ऐसे में यूपी की लोकसभा की 80 सीटों को साधने के लिए सभी राजनीतिक दल अपना-अपना गणित लगा रहे हैं. भाजपा को हराने का दावा करने वाले विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के घटक दल भी तैयारी में जुट गए हैं. हाल ही में इंडिया गठबंधन की हुई बैठक में मायावती को शामिल करने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठा था और इसी के तुरंत बाद सामने आए बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान के बाद से लगातार ये सम्भावना जताई जा रही है कि बसपा इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है. अब ताजा बयान इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी का सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, बसपा से हमारी कोई बात नहीं चल रही है.

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए जयंत चौधरी ने बसपा को ‘इंडिया’ गठबंधन में लाने के लिए कोई बातचीत की जा रही है क्या? के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘बसपा से हमारी कोई बात नहीं चल रही है. मीडिया खबरें चला रहा है. इस बारे में फैसला बसपा को करना है.’ उन्होंने आगे कहा,”उनसे (मायावती) कोई पूछे कि वह (गठबंधन में) आना चाहती हैं कि नहीं. वह पहले दिन से कह रही हैं कि वह ‘इंडिया’ में नहीं आना चाहती हैं. जबरदस्ती कोई थोड़े ही उन्हें गठबंधन में शामिल कर लेगा.’

बता दें कि रालोद विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) का घटक दल है. जयंत चौधरी रविवार को बागपत के अहैड़ा गांव में थे और यहां से उन्होंने रालोद के समरसता अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कई सवालों के जवाब दिए.

ये भी पढ़ें- UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार को घेरने की तैयारी, जयंत चौधरी की विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी, ये है मांग

सीटों का होगा जल्द बंटवारा

इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन में सीटों का बंटवारा जल्द ही होगा. अभी किसी भी दल ने इस सिलसिले में कोई दावा नहीं किया है.” वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में चौधरी ने इसे व्यंग्य बताते हुए कहा कि उसमें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया था.

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के सवाल के जवाब में रालोद अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार दबाव में आकर ही फैसले वापस लेती है. खिलाड़ियों ने पद्मश्री वापस किए तो तब कार्रवाई की गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital