Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP में ‘जय श्री राम’ लिखकर छात्रों ने पास की परीक्षा…इन क्रिकेटर्स के भी लिखे नाम, दो प्रोफेसर निलंबित

इस मामले के सम्बंध में छात्र नेता ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कुलपति को एक पत्र भेज कर शिकायत की थी और कई आरोप लगाए थे.

Veer Bahadur Singh Purvanchal University,Jaunpur

फोटो-सोशल मीडिया

Jaunpur Veer Bahadur Singh Purvanchal University : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक जौनपुर में राजकीय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर को निलम्बित कर दिया गया है. आरोप है कि उन्होंने गीत, संगीत और धार्मिक नारे लिखी उत्तर पुस्तिकाओं पर अंक देकर छात्रों को पास कर दिया. इसी के साथ ही उन पर छात्रों से रुपए वसूलने का भी आरोप है.

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में डिप्लोमा इन फार्मेसी के प्रथम वर्ष के छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ और क्रिकेटरों के नाम लिख दिए फिर भी उनको पास कर दिया गया है. ये मामला एक RTI में उजागर हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आरटीआई में ये अनियमितता सामने आई है और इन कॉपियों को स्पेशल बैक मूल्यांकन के दौरान पहचाना गया. इस दौरान अंकों में काफी अंतर भी देखा गया.

ये भी पढ़ें-CCI Investigation: अमेजन-फ्लिपकार्ट की मोबाइल कंपनियों के साथ मिलीभगत… सीसीआई की जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

छात्र नेता ने लगाया था आरोप

छात्र नेता दिव्यांशु सिंह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कुलपति को इस सम्बंध में एक पत्र भेजा था और आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से शून्य अंक पाने वाले छात्रों को भी 60 प्रतिशत से अधिक अंक देकर उत्तीर्ण कर दिया गया है. बता दें कि दावा किया जा रहा है कि छात्रों ने जयश्रीराम के अलावा कई क्रिकेटर्स के भी नाम लिखे थे और उनको पास कर दिया गया है.

देखें क्या कहा कुलपति ने

कुलपति वंदना सिंह ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि “एक आरोप लगा था कि छात्रों को अधिक अंक दिए गए हैं. इसलिए हमने एक समिति का गठन किया. उस समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि छात्रों को अधिक अंक दिए गए हैं.” हालांकि धार्मिक नारों वाली उत्तर पुस्तिका के बारे में उन्होंने कहा, “जय श्री राम के उत्तर वाली कॉपी नहीं देखी है, लेकिन एक कॉपी है, जिसमें ऐसा कोई उत्तर नहीं है जिसके आधार पर छात्र को अंक दिए गए, लिखावट भी बहुत स्पष्ट नहीं थी.”

राजभवन ने दिया था निर्देश

मीडिया सूत्रों के मुताबिक राजभवन ने कुलपति को पत्र लिखकर मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. तो वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि जिन उत्तरपुस्तिकाओं में धार्मिक नारे और क्रिकेटर्स के नाम लिखे थे वह उत्तर पुस्तिका एनडीटीवी के पास है जिसमें ‘फार्मेसी करियर के रूप में’ के उत्तर के बीच में ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ है. इसी जवाब में हार्दिक पंड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटरों का नाम भी लिखा गया है.

कुलपति ने दी चेतावनी

परीक्षा समिति की बैठक में बुधवार को परीक्षक डॉ. विनय वर्मा और मनीष गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है. तो वहीं इस प्रकरण के सामने आने के बाद कुलपति ने कहा, “ऐसा दोबारा ना हो इसको लेकर शिक्षकों को चेतावनी दे दी गई है. समिति ने शामिल शिक्षकों को बर्खास्त करने की सिफारिश की है लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू है. इसलिए ये कार्रवाई चुनाव आचार संहिता हटने के बाद की जाएगी.”

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital