Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Weather: पश्चिमी यूपी में लगातार हो रही बारिश, जलमग्न हुए कई इलाके, मुजफ्फरनगर में ढहा गरीब का आशियाना, 2 बच्चों की मौत

कई जिलों में शनिवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम तो खुशनुमा है लेकिन मिट्टी के घरों में रहने वालों के लिए आफत टूट पड़ी है.

बारिश से लबालब सड़कें, मुजफ्फरनगर में रोते-बिलखते परिजन

UP Weather: यूपी के पश्चिमी इलाकों बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. जहां एक ओर भारी बारिश और बादलों की आवाजाही से पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना हो गया है. वहीं मिट्टी के घरों में रहने वालों के लिए आफत टूट पड़ी है. मुजफ्फरनगर में कच्चा मकान गिरने से दो बच्चों की मौत और तीन के घायल होने की खबर सामने आ रही है. वहीं बागपत में लगातार 8 घंटों से हो रही बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा

मुजफ्फरनगर जिले में बारिश के कारण बड़ा हादसा हुआ है. रात से हो रही झमाझम बारिश के चलते एक गरीब का आशियाना भरभरा कर ढह गया और कच्चे मकान की छत गिर गई, जिससे पूरा परिवार दब गया. खबर सामने आ रही है कि मकान गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं. इस मामले में एसडीम सदर,परमानंद झा व सीओ नई मंडी जिला अस्पताल पहुंचे हैं और घायलों के बारे में स्थिति की जानकारी ली है. यह पूरा मामला थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव से सामने आया है.

ये भी पढ़ें- UP News: रेलवे की बड़ी पहल, अयोध्या रेलवे कैंट स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

बागपत में 8 घंटे सो हो रही है लगातार बारिश

बागपत जिले में 8 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर और गांव के जलमग्न हो गए हैं. दुकानदारों का सामान भी बारिश के पानी में बह गया है. दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोग तमाम समस्या का सामना कर रहे हैं. जलभराव की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. नगरपालिका के अधिकारी बारिश में ही सड़कों पर उतरे हैं और बन्द नालियों की सफाई कर जलनिकासी की व्यवस्था करा रहे हैं. मानूसन से पहले शहर के 50 छोटे बड़े नालों की सफाई कराने में नाकाम रही नगर पालिका परिषद की आंखें तब खुलीं जब शहर जलमग्न हो गया. बता दें कि बोर्ड बैठक में 76.59 लाख रुपये का बजट नालों की सफाई के लिए जारी हुआ था लेकिन शहर में कहीं कोई सफाई नहीं कराई गई और 8 घन्टे में ही कारोबारियों का बड़ा नुकसान हो गया है.

बिजनौर में बिजली-पानी से जूझ रहे लोग

बिजनौर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण लोग बिजली कटौती और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. सड़कें तालाब में बदल चुकी हैं. जानकारी सामने आ रही है कि चार चार फीट बारिश के पानी में डूबने की कगार पर कार व अन्य गाड़ियां पहुंच गई हैं. बारिश से आवागमन बाधित हुआ है और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं. ये मामला थाना नजीबाबाद के मुगलूशाह इलाके का है.

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

यूपी के पश्चिमी इलाकों में दिन में भी धूप न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिन तक बारिश के आसार हैं. सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. अगले चार दिन तक बारिश के आसार हैं. 25 से लेकर 28 जून तक बारिश की संभावना है. 26 से लेकर 28 जून तक अच्छी बारिश होने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital