होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Upendra Kushwaha: बिहार में राजनीति में सियासत अपने चरम पर है जदयू के अंदर ही उपेन्द्र कुशवाहा और पार्टी के बीच में घमासान मचा हुआ है. वो लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. इस बीच सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा के काफिला पर हमला होने की खबर सामने आई है. उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए. हालांकि वह हमले में बच गए उनको किसी तरह की चोटें नहीं आई.
बक्सर पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने जमकर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर पार्टी की व्यवस्था तक पर कई सवाल खड़े कर दिए. उनसे सवाल किया गया था कि आप जिस तरह से बोल रहे हैं तो पार्टी आप पर कार्रवाई कर सकती है. इस पर उन्होंने कहा- ‘उपेंद्र कुशवाहा कोई गाजर-मूली नहीं है जो कोई भी उखाड़ कर फेंक देगा.’ उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि ‘अब लाचार हैं नीतीश कुमार, खुद से नहीं ले पातें हैं कोई फैसला’. कुशवाह ने आगे कहा कि राजद से गठबंधन और सरकार बनाकर जदयू कमजोर हो गई है. जदयू किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार नहीं बनानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- गौतम अडानी को तगड़ा झटका, दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट से हुए बाहर, हुआ इतने अरब डॉलर का नुकसान
उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि,”पार्टी को मजबूत करने के लिए जो कुछ हो सकता है, मैं लगातार कर रहा हूं. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कह रहे हैं कि यह बातें मीडिया में नहीं करनी चाहिए, तो मुख्यमंत्री बताएं कि मुझे कहां आना है? मैं आपसे व्यक्तिगत मिलकर भी सारी बातें कर सकता हूं या फिर आप मीटिंग में बुला सकते हैं. कुशवाहा ने कहा कि मैं पार्टी से कहीं नहीं जा रहा हूं. ना ही इस्तीफा दूंगा. लगातार पार्टी को मजबूत करने की कवायद कर रहा हूं.
उपेंद्र कुशवाहा जब बक्सर से लौट रहे थे, तभी भोजपुर के जगदीशपुर थाने के नयका टोला के पास कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से भगा दिया. जिसके बाद कुशवाहा के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हो गई, जमकर लाठी-डंडे चले और इस हमले में दो लोगों के सिर फट गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया.
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…