Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UPGIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 सम्मेलन के चलते 8 दिन बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था, देखें बदला हुआ रूट

सुबह सात बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सामान्य वाहनों पर लागू होगी यातायात व्यवस्था.

फोटो-सोशल मीडिया

Lucknow.यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS) और जी-20 सम्मेलन के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8 दिन यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. ताकि तमाम देशों से आने वाले मेहमानों को जाम का सामना न करना पड़े. डायर्जन की यातायात व्यवस्था नौ फरवरी से 16 फरवरी तक लागू रहेगी. इस दौरान शहर के पांच मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. यह प्रतिबंध सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा. इस दौरान सामान्य वाहनों का आवागमन वैकल्पिक मार्ग से होगा. यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने मीडिया को दी.

डायवर्जन व्यवस्था के दौरान इन मार्गों पर सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक प्रतिबंधित होगा सामान्य वाहनों का आवागमन

हजरतगंज से अहियमामऊ की ओर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
गोल्फ क्लब चौराहे से शहीदपथ की ओर भी सामान्य वाहन नहीं जा सकेंगें.
गोल्फ क्लब चौराहे से 1090 चौराहा की ओर भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.
1090 से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे.
इसी के साथ पूरे शहीदपथ पर भी ये नियम लागू होगा और सामान्य वाहनों के लिए मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

ये भी पढ़ें-  UPGIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पंखों पर उड़ान भरता यूपी का विकास, जानें पहले समिट से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश को क्या मिला

शहर में भारी कमर्शियल वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने जानकारी दी कि शहर के अंदर इस दौरान भारी कामर्शियल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. सिर्फ इमरजेंसी वाहन, जैसे एम्बुलेंस आदि ही आ सकेंगे. गैर जनपदों से आने वाले भारी कामर्शियल वाहन बाईपास और शहर के आउटर एरिया से ही अन्य मार्गों के लिए मोड़ दिए जाएंगे. वहां से गैर जनपदों को जाएंगे.

बता दें कि लखनऊ के वृंदावन में 10 फरवरी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें दुनिया के तमाम देशों के मेहमान शामिल होने आ रहे हैं. इसी के साथ देश के कई बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे. इस बार के समिट में 22 लाख करोड़ का निवेश होने जा रहा है, जिसमें 13 हजार से अधिक की कम्पनियां हिस्सा लेने जा रही हैं. वहीं 14 हजार से अधिक MOU प्राप्त हो चुके हैं. 1516 विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव भी आए हैं. करीब 40 देशों के डेलिगेट्स हिस्सा लेंगे और कुल 1 करोड़ 81 लाख 44558 युवाओं को रोजगार मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital