देश

Pathan: अहमदाबाद में ‘पठान’ के प्रमोशन में हंगामा, हिंदू संगठनों ने मॉल के अंदर घुसकर की तोड़फोड़, बोले- नहीं होने देंगे फिल्म की स्क्रीनिंग

Pathan Film Controversy: गुजरात के अहमदाबाद में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान के प्रमोशन के दौरान जमकर बवाल हो गया. जब मल्टीप्लेक्स में फिल्म का प्रमोशन हो रहा था तो तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता मॉल में घुस आए और उन्होंने यहां थिएटर में जमकर तोड़ फोड़ की. इसके साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म पठान के पोस्टर फाड़ डाले. वहीं बजरंग दल ने धमकी देते हुए कहा कि फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे.

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के अल्फावन मॉल में स्थित मल्टीप्लेक्स में ‘पठान’ फिल्म के पोस्टर लगाए गए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मॉल में विरोध प्रदर्शन करे रहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.

‘मॉल में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़’

फिल्म के विरोध के दौरान विश्व हिंदू परिषद ने एक वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मॉल में नारेबाजी करते और पोस्टर फाड़ते हुए देखा जा सकता है. बता दें, ‘पठान’ के गाने पर विवाद के बाद वीएचपी ने धमकी दी थी कि वह गुजरात में कहीं भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काफी ज्यादा संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मॉल के अंदर घुसे हुए हैं. ज्यादातर लोगों के हाथ में भगवा झंडा है. जबकि एक कार्यकर्ता के हाथ में हनुमान जी का गदा भी दिखाई दे रही है. सभी कार्यकर्ता मॉल में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं. मॉल में फिल्म पठान के पोस्टर फाड़े गए. इसके साथ ही बड़े से बैनर को भी गिरा दिया गया.

ये भी पढ़ें- Kanjhawala Case: कंझावला कांड में 5 नहीं 7 आरोपी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नए CCTV में कार छोड़ ऑटो में भागते दिखे आरोपी

‘किसी भी हाल में फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे’

विहिप प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर गुजरात में ‘पठान’ की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे. अहमदाबाद में फिल्म की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन को राज्य भर के सभी थिएटर मालिकों को एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए. उन्हें अपने थिएटर या मल्टीप्लेक्स में फिल्म को रिलीज करने से दूर रहना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

13 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

51 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago