Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pathan: अहमदाबाद में ‘पठान’ के प्रमोशन में हंगामा, हिंदू संगठनों ने मॉल के अंदर घुसकर की तोड़फोड़, बोले- नहीं होने देंगे फिल्म की स्क्रीनिंग

Pathan Promotion: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मॉल में नारेबाजी करते और पोस्टर फाड़ते हुए देखा जा सकता है. बता दें, ‘पठान’ के गाने पर विवाद के बाद वीएचपी ने धमकी दी थी कि वह गुजरात में कहीं भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे.

Pathan Film Controversy

पठान के प्रमोशन के दौरान हंगामा (फोटो ANI)

Pathan Film Controversy: गुजरात के अहमदाबाद में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान के प्रमोशन के दौरान जमकर बवाल हो गया. जब मल्टीप्लेक्स में फिल्म का प्रमोशन हो रहा था तो तभी बजरंग दल के कार्यकर्ता मॉल में घुस आए और उन्होंने यहां थिएटर में जमकर तोड़ फोड़ की. इसके साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म पठान के पोस्टर फाड़ डाले. वहीं बजरंग दल ने धमकी देते हुए कहा कि फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे.

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के अल्फावन मॉल में स्थित मल्टीप्लेक्स में ‘पठान’ फिल्म के पोस्टर लगाए गए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मॉल में विरोध प्रदर्शन करे रहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.

‘मॉल में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़’

फिल्म के विरोध के दौरान विश्व हिंदू परिषद ने एक वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मॉल में नारेबाजी करते और पोस्टर फाड़ते हुए देखा जा सकता है. बता दें, ‘पठान’ के गाने पर विवाद के बाद वीएचपी ने धमकी दी थी कि वह गुजरात में कहीं भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काफी ज्यादा संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मॉल के अंदर घुसे हुए हैं. ज्यादातर लोगों के हाथ में भगवा झंडा है. जबकि एक कार्यकर्ता के हाथ में हनुमान जी का गदा भी दिखाई दे रही है. सभी कार्यकर्ता मॉल में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं. मॉल में फिल्म पठान के पोस्टर फाड़े गए. इसके साथ ही बड़े से बैनर को भी गिरा दिया गया.

ये भी पढ़ें- Kanjhawala Case: कंझावला कांड में 5 नहीं 7 आरोपी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नए CCTV में कार छोड़ ऑटो में भागते दिखे आरोपी

‘किसी भी हाल में फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे’

विहिप प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर गुजरात में ‘पठान’ की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे. अहमदाबाद में फिल्म की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन को राज्य भर के सभी थिएटर मालिकों को एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए. उन्हें अपने थिएटर या मल्टीप्लेक्स में फिल्म को रिलीज करने से दूर रहना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital