Bharat Express DD Free Dish

उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी ने की PM मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की.

Uttarakhand News

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की शॉल

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक वस्त्रों से परिचित कराने के उद्देश्य से चमोली जिले के मालीरी क्षेत्र की एक शॉल भेंट की. यह शॉल न केवल उत्तराखंड की पारंपरिक कला का प्रतीक है, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को भी दर्शाती है.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, खेलों के महत्व, और केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग को लेकर भी बातचीत हुई. मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से उत्तराखंड के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की और उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता जताई.

यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को SC ने कर्नाटक HC में ट्रांसफर करने का दिया आदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को राष्ट्रीय खेलों की सफलता की शुभकामनाएं दी और राज्य के विकास कार्यों के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read