पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली और धराली में आई अचानक आई बाढ़ में मृतकों के परिजनों और जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है.
मंगलवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है. चाहे धराली हो, थराली, स्याणाचट्टी या पौड़ी, हर जगह राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए गए. त्वरित प्रतिक्रिया सराहनीय रही. उन्होंने आपदा के दौरान उत्तरकाशी, चमोली और पौड़ी के जिलाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों के बेहतर पुनर्वास के लिए हर संभव इंतजाम किए जाएंगे. सरकार स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. आपदा प्रभावित लोग हमारे अपने लोग हैं. ना सिर्फ राज्य सरकार बल्कि केंद्र सरकार भी उनके साथ मजबूती से खड़ी है.
विशेषज्ञों की टीम थराली भेजने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 अगस्त को थराली में हुई आपदा के कारणों का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं और पानी के साथ कितना मलबा नीचे आ रहा है, यह जानने के लिए धराली की तरह थराली की आपदा का व्यापक सर्वेक्षण कराना आवश्यक है.
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (रुड़की), उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र, केंद्रीय जल आयोग और सिंचाई विभाग के विशेषज्ञ जल्द ही थराली का दौरा करेंगे.
ये भी पढ़े: CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सांसद-विधायक संवाद से विकसित राजस्थान 2047 की दिशा में मजबूत कदम
Also Follow Bharat Express on Instagram
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



