Bharat Express DD Free Dish

वैशाली में भारत माला परियोजना के पुल का ढांचा गिरा, चार मजदूर घायल

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में भारत माला परियोजना के तहत बन रहे छह लेन पुल का ढांचा गिर गया.

Bridge structure collapses in Vaishali.

वैशाली में पुल का ढांचा गिरा

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज के जलालपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. भारत माला परियोजना के तहत बन रहे छह लेन के पुल का हिस्सा अचानक गिर गया. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव शुरू किया गया.

आधिकारिक ने क्या कहा?

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह लॉन्चर शिफ्टिंग के दौरान यह हादसा हुआ. पुल की संरचना को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन चार मजदूर घायल हो गए.

घायलों का इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद सभी घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज जारी है और परियोजना टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है.

NHAI ने क्या कहा?

एनएचएआई ने कहा है कि परियोजना की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों की सख्ती से समीक्षा की जा रही है.

ये भी पढ़ें-सागर में जहरीली शराब कांड पर प्रशासन का एक्शन, मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर चला बुलडोजर

बाहर के मजदूर भी घायल

यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139W पर बनाया जा रहा है. हादसे में घायल मजदूरों में बिहार के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी शामिल हैं. कुछ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना के बाद निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read