Bharat Express DD Free Dish

लगातार बारिश और भूस्खलन से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, यात्रियों को मिलेगा 100% रिफंड, जानें क्या करना होगा

लगातार बारिश और भूस्खलन से मां वैष्णो देवी की यात्रा बार-बार स्थगित हो रही है. बीते मंगलवार को भूस्खलन में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. अब SMVDSB ने हेलीकॉप्टर, रोपवे और होटल सेवाओं सहित सभी बुकिंग पर 100% रिफंड देने का आश्वासन दिया है.

Vaishno Devi Yatra Suspended

Vaishno Devi Yatra Suspended: पहाड़ी राज्यों में लंबे समय से बारिश का कहर जारी है जिसके चलते कई मंदिरों यात्रा बार-बार स्थगित हो रही थी. वहीं माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा को भी इसी कारण से बार-बार स्थगित किया जा रहा था. ऐसा ही कुछ रविवार को भी हुआ और लगाता 6 दिनों तक मां वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित रही.

वहीं बीते मंगलवार को वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग में बादल फटने से भूस्खलन की खबर सामनें आई जिसमें 34 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी. इस बीच अब श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक जरूरी सूचना देते हुए पोस्ट शेयर किया है.

SMVDSB ने अपने पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि कटरा से माता के भवन तक हेलीकॉप्टर सेवा, भवन से भैरों घाटी तक रोपवे सेवा. होटलों और बाकि सभी तरह की यात्रा सेवाओं की बुकिंग स्थगित कर दी गई है. साथ ही बताया गया है कि सभी स्थगित सेवाओं का 100% रिफंड यात्रियों को वापस दे दिय जाएगा.

बता दें कि सभी तार्थयात्री अपनी यात्रा रद्ध होने का अनुराध आगे की जानकारी के साथ इस लिंक [email protected] पर भेज सकते हैं.

सहायता के लिए नंबर भी किए जारी

अपने एक्स पोस्ट के जरिए बोर्ड ने जानकारी दी है कि जिन यात्रियों ने पहले ही यात्रा रद्द कर दी है उन्हें आने वाले 15 दिनों के अंगर बकाया रिफंड भेज दिया जाएगा. साथ ही यात्रा स्थगित होने तक रद्द हुई सभी बुकिंग पर 100% रिफंड वापस कर दिया जाएगा. किसी भी तरह की आन्य जानकारी और प्रश्न के लिए आप, SMVDSB कॉल सेंटर @ 18001807212/ +91 9906019494 पर संपर्क कर सकते हैं.

वैष्णो देवी भूस्खलन ने ली कई जान

बता दें कि बीते मंगलवार को वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग में एक बड़ा हादसा हुआ था. भूस्खलन के चलते 30 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी और 20 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी. वहीं मंगलवार को ही करीब दोपहर 3 बजे के बाद तेज बारिश की वजह से अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन हो गया था. इस दौरान 50 लोग घायल हुए थे जिनमें से 30 को बाद में मृत घोषित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, व्यापारियों को दिवाली से पहले मिलेगा 1600 करोड़ का GST रिफंड

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read